राजेश क्वात्रा, राजेश सलूजा, हांसी। साल 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को मान्यता मिली और संपूर्ण विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा। हर साल की तरह इस वर्ष भी भारत ही नहीं पूरे विश्व में योग दिवस मनाया गया। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता पैनलिस्ट, फतेहाबाद जिला प्रभारी एडवोकेट नेहा धवन हांसी ने बताया कि योगश्चित्तवृत्तिनिरोध: को आधार बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हरियाणा में इस बार का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस देश के बच्चों को समर्पित कर मनाया । उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व से यह जानकारी मिलते ही महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के प्रमुख महिला नेत्रियों, जिला अध्यक्षों को आज का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बच्चों को योग के प्रति प्रेरणा देने का कार्य करने के रूप में मनाए जाने के निर्देश जारी किए।
जिसके परिणाम स्वरूप आज प्रत्येक जिले में ज़िला प्रभारियों व जिला अध्यक्ष बहनों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को युवाओं व बच्चों के साथ मिलकर मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने बताया कि योग का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। योग को हर महिला अपने जीवन में अपना आती है तो उस महिला की प्रेरणा से पूरा परिवार स्वस्थ बन सकता है। प्रदेश प्रभारी संतोष यादव ने महिला कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह से आज का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सभी महिला कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश भर में बच्चों को योग के प्रति प्रेरणा देने के रूप में मनाया है, यह काबिले तारीफ है। बच्चों को स्वस्थ जीवन जीने की कला सिखाने का बीड़ा आज भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की बहनों ने उठाया है। वह निश्चित तौर पर समाज निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सुमित्रा चौहान व संतोष यादव के नेतृत्व में आज का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष तौर पर पूरे प्रदेश भर में हर जिले में मनाया गया। बंतो कटारिया, रोज़ी मालिक, रेखा बाल्मीकि, संध्या बजाज एडवोकेट नेहा धवन, सुमन चुघ, योगिता धीर, राज बाला श्योराण, पूनम भटनागर, ममता चौहान, नीरा तोमर, राज राणा, कुसुम महाजन, मीना परमार, मीना चौहान, सुनीता दांगी, एडवोकेट सुमन दहिया, प्रियंका धूपड़, चेतना अरोड़ा, मीनू भूटानी, नमिता, गुरुग्राम से सुंदरी खत्री, रेवाड़ी से पिंकी यादव, सिरसा से जसविंदर पाल, पानीपत से काजल, पंचकूला से वैशाली ,झज्जर से नीना राठी, नूह से अंजू बाला ,फरीदाबाद से राजबाला, प्राची, दादरी से रामरति फोगाट , फतेहाबाद से राखी मक्कड़, सोनीपत से अंजू दहिया, कुरुक्षेत्र से परमजीत, महेंद्रगढ़ से लक्ष्मी सैनी, जींद कविता शर्मा , अंबाला से गुरप्रीत, भिवानी से बबीता, कैथल से अनीता, रोहतक से ऊषा शर्मा, बेला भाटिया, प्रतिभा तिवारी, पूनम भटनागर, रेनू डाबला आदि ने विशेषतौर पर आज का दिन बच्चों को समर्पित कर योग करवाया।