देवेन्द्र बत्रा, जींद। रविवार को झांझ गेट पर चौकी के आगे ठंडे मीठे पानी की छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाई। झांझ गेट चौंकी के पुलिसकर्मियों ने यह नेक कार्य किया। राहगीरों को ठंडा मीठा जल पिलाया। लोग इस बात से हैरान थे कि पुलिसकर्मी जल सेवा कर रहे हैं। लोगों के लिए यह कार्य सुकून भरा रहा। आने जाने वाले लोगो ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों ने अच्छी पहल की है। तपती गर्मी में जल सेवा बड़ा पुण्य कार्य है। लोगों ने पुलिस की इस कार्य के लिए खूब प्रशंसा की। इस मौके पर चौकी इंचार्ज कृष्ण ने अपने कर्मियों हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र, सिपाही धर्मबीर,एसपीओ जसमेर, धर्मेंद्र,जयभगवान, होमगार्ड विनोद, सुनील, आदि मौजूद रहे। पुलिस के इस कार्य मे सभी दुकानदारों ने भी खूब सहयोग किया।