राजेश क्वात्रा, राजेश सलूजा, हांसी। आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुषमा पांचाल के नेतृत्व में हिसार के मंडल बरवाला, सातरोड, मील गेट, खरक मतलोडा मंडलों और जिले के सातों विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की गई। इसमें जिला महामंत्री सीमा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष निर्मला खरकड़ा, जिला उपाध्यक्ष प्रोमिला पूनिया सोशल मीडिया प्रभारी किरण सैन हिसार जिले की प्रभारी प्रमिला पूनिया व सीमा चावरिया मौजूद रही। हांसी विधानसभा की प्रभारी सुषमा नागपाल, सुनीता जावा, नारनौंद विधानसभा से मीना शर्मा, नलवा विधानसभा से विद्या देवी, दर्शना, आदमपुर विधानसभा से लक्ष्मी गोयल, चंद्रकला को प्रभारी बनाया गया।
मंडल अध्यक्ष ऋतु नगथला, अग्रोहा मंडल, खरक मतलोडा से मुकेश कुंभा, शर्मिला सातरोड, कविता बरवाला गीता शर्मा मीलगेट को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। जिला अध्यक्ष सुषमा पांचाल ने बताया कि हमने हिसार जिले के 22 के 22 मंडलों की मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में महिला मोर्चा बढ़-चढ़कर काम कर रहा है। महिला किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। पंचायती राज में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया।