योग वैदिक सनातन धर्म वैज्ञानिक व सुरक्षात्मक पद्वति : राजरानी

योग वैदिक सनातन धर्म वैज्ञानिक व सुरक्षात्मक पद्वति : राजरानी

योग के माध्यम से हमें अपने शरीर को सुरक्षात्मक रखना अति आवश्यक

सांपला, महेश कौशिक। यदि मनुष्य का शरीर स्वस्थ है तो वह हर प्रकार के भोगों का आनंद ले सकता है और मानव का शरीर योग से ही निरोग रह सकता है। निरोगी व्यक्ति ही सभी प्रकार के भोगों का आनंद ले सकता है। आज देश में बहुत से ऐसे व्यक्ति है जिनके पास सभी प्रकार की सुविधा है लेकिन उनका खाने के परहेज, है ऐसे में उसके पास वो वस्तु होने पर भी उसका उपयोग नहीं कर सकता। यदि जीवन को निरोगी करना है तो नियमित रूप से योग को अपने जीवन में अपनाना होगा। यह बात आज सांपला स्थित महाजन धर्मशाला में भारतीय विकास परिषद शाखा सांपला द्वारा आयोजित योग शिविर में योग करने वाले महिला-पुरूषों को संबोधित करते हुए योग शिक्षिका राजरानी गर्ग व नरेश बंसल ने कही।

शाखा के सचिव श्रवण बंसल ने बताया कि आज महामारी के दौर में करोना का उपचारत्मक ईलाज तो रहा है, लेकिन योग के माध्यम से हमें अपने शरीर को सुरक्षात्मक रखना अति आवश्यक है। योग हमें रोगों से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करता है। योग हमारी प्राचीन पद्वति है। प्राचीन कथाओं में शतायु के लिए योग का ही सहारा लिया जाता था, जिसके लिए हमें अपनी प्राचीन पद्वति का सहारा लेकर समाज को स्वस्थ्य रखने लिए योग को बढ़ावा देना चाहिए। योग शिक्षक नरेश बंसल व शाखा अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आज कोरोना वायरस से बचने के लिए वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने जो सावधानी रखने की बात कही, जो सफाई रखने की बात कही, वो तो सनातन योगी संस्कृति में परम्पराएं के रूप में सदियों से चली आ रही हैं।

पहले सनातन संस्कृति की ऐसी कुछ परम्पराओं के विषय में बताते हुए उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के वैज्ञानिकों ने योग और प्राणायाम की खोज की और स्वस्थ रहने के लिए योग, प्राणायाम करने की शिक्षा दी। सनातन संस्कृति संतों द्वारा ही औम और दूसरे मंत्रों की खोज की गई जिनमें आरोग्यता के साथ-साथ भगवान से मिलाने की शक्ति है। संसार की सभी पद्वति चिकित्सा के क्षेत्र में केवल उपचारत्मक है, केवल योग ही ऐसी पद्वति है, जिससे सुरक्षा मिलती है। योग करने से हमें दीर्घायु प्राप्त होती है। इस अवसर पर राजेश बंसल, श्रवण बंसल, अमित जिंदल, राजरानी गर्ग, अमित गुप्ता, दीपांशु, विक्की, सुश्मा,बबीता, कोमल,  सुमन सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।

हरियाणा हेल्थ