गांव कांसडी की पावन धरती पर चलाया गया पौधारोपण अभियान
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। पर्यावरण परिवार के सदस्यों द्वारा बुधवार को गांव कांसड़ी में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गांव के खेल परिसर में छायादार, फलदार व औषधी युक्त पौधे लगाए। पर्यावरण परिवार की तरफ से चलाएं जा रहा अभियान जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा हैं। लोग जन्मदिन व अन्य अवसरों पर पौधारोपण कर अभियान को तेजी दे रही हैं। ट्री-मैन देवेंद्र सूरा ने बताया कि पर्यावरण मित्रों के सहयोग से चलाया जा रहा पौधारोपण अभियान जन आंदोलन बनता जा रहा हैं। युवा, बुजुर्ग व बाल पहलवान, खिलाड़ी पर्यावरण मित्र बनते जा रहे हैं। अभियान को ग्रामीण आंचल तक पहुंचाया जा चुका हैं।
बुधवार को गांव कांसडी में बडे स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गांव स्थित खेल परिसर में बरगद, पीपल, नीम, पिलखन, बेल पत्थर सहित अन्य औषधी युक्त पौधे पर्यावरण मित्रों व ग्रामीण आंचल में रहने वाले युवाओं ने लगाए हैं। युवा पर्यावरण मित्र मोहित ढोचक ने बताया कि पर्यावरण मंडली की तरफ से चलाएं जा रहे अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल साइटों का सहारा लिया जा रहा हैं। बड़े स्तर पर युवा साथी पर्यावरण परिवार से जुड़ने लगे हैं। सोशल मीडिया में पर्यावरण मित्रों की संख्या 15 हजार से ज्यादा हो चुकी हैं।
पर्यावरण परिवार के सदस्य गांव-गांव जाकर पौधे रोपने के साथ-साथ लोगों को जागरूक कर रहे हैं। लोगों को पौधारोपण करने के लिए पौधे जनता नर्सरी से फ्री में मुहैया करवाएं जा रहे हैं। गांव कांसडी निवासी दिलशेर, प्रिंस, अमन, राहुल, सतेंद्र, आशीष, अंकित, आकाश, प्रदीप, वंश, अनुज, अक्षय, राजेश, धर्मेंद्र, अमित, गोविंद , सहिल ने बताया कि गांव में पौधारोपण करने का सौभाग्य मिला हैं। समय-समय पर गांव में पौधारोपण अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का काम किया जायेगा।