डेरा संत बाबा देवेंद्र शाह सिंह सेवा संस्थान ने पौधा वितरण अभियान चलाया
राजेश सलूजा, राजेश क्वात्रा, बरवाला। समाजसेवी संस्था डेरा संत बाबा देवेंद्र सिंह सेवा संस्था के तत्वाधान में दौलतपुर चौक पर पौधा वितरण अभियान चलाया गया। यह पौधा वितरण अभियान संस्था की चेयरपर्सन नवप्रीत कौर शाह के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में आने जाने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को अनेक प्रकार के छायादार पौधे वितरित किए गए।
चेयरपर्सन नवप्रीत कौर, पूर्व पार्षद विकी रहेजा, देवेन्द्र गिल, निरवी गिल आदि ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने एवं शुद्ध जलवायु के लिये पौधरोपण करना चाहिये। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर पूर्ण रूप से रोक लगाकर धरातल पर वृक्षारोपण करने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपनी आने वाली संतानों के लिए एक अच्छा वातावरण देने की पहल करनी चाहिए। पृथ्वी पर मानव, जीव-जन्तुओं के जीवन के लिये पेड़ जीवनदाई है। इसलिए मनुष्य को अपने जीवनकाल में दो-चार पौधे अवश्य लगाने चाहिए और जब तक वह पौधा पेड़ न बन जाए तब तक उसकी अपने बच्चे की तरह देखभाल करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पेड़ों के बिना मनुष्य का जीवन सुरक्षित नहीं है, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण आज आक्सीजन की कमी के साथ-साथ वातावरण भी दूषित हो रहा है। वातावरण को साफ-स्वच्छ, सुन्दर व हरा भरा बनाने के लिए पौधारोपण अभियान चलाकर पौधे रोपने चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी पर्यावरण की महत्वता के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र गिल, निरवी गिल, परम गिल, संरक्षक बलजीत कौर, पूर्व पार्षद विक्की रहेजा, नगर पालिका वाइस चेयरमैन रामफल गुराना व देवेंद्र शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।