श्रीमती सुशीला गुप्ता ने समाज में दिव्यांगजन को शिक्षा प्रदान करने का बीड़ा उठाया था
रेणु विद्या मंदिर प्रशासन और रामेश्वर सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने अश्रुपूर्ण विदाई
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। रेणु विद्या मंदिर बहालगढ़ व श्री रामेश्वर सेवा संस्था सोनीपत की संस्थापक सचिव एंव समाजसेवी श्रीमती सुशीला गुप्ता का आज प्रातः निधन हो गया। गत 20 वर्षों से रेणु विद्या मंदिर के माध्यम से दिव्यांगजन के बीच शिक्षा की अलख जगाकर उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के अभियान में जुटी हुई थी। श्रीमती सुशीला गुप्ता हंसमुख व्यक्तित्व की स्वामिनी तथा त्याग एवं संघर्ष की परिणति थी। 65 वर्ष की जीवन यात्रा में दिवंगत श्रीमती सुशीला गुप्ता ने समाज में दिव्यांगजन को शिक्षा प्रदान करने का बीड़ा उठाया था। उन्हें दिव्यांगजन छात्रों, अभिभावकों तथा रेणु विद्या मंदिर प्रशासन और रामेश्वर सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने अश्रुपूर्ण विदाई दी।