रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। सारथी जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट संस्थापक चेयरमैन सतपाल सिंह अहलावत ने कहा कि पर्यावरण के प्रति हम अपना दायित्व निभाने के उद्देश्य से सारथी जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट सोनीपत द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस -2021 के उपलक्ष्य में विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व दिवस पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम 4 जून 2021 को प्रातः 11बजे इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस 2021 विषय पारिस्थितिकी तंत्र बहाली पर सेमिनार का आयोजन करेंगे।
इस सेमिनार में प्रसिद्ध पर्यावरणविद डॉ गुरुदास नूलकर, इकोलॉजिकल सोसाइटी पुणे से मुख्यातिथि व कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सोनाली शिंदे मैनेजिंग ट्रस्टी ग्राम गौरव प्रतिष्ठान (पानी पंचायत) महाराष्ट्र करेंगी। इस अवसर पर डॉ माया चौधरी के निर्देशन में हिन्दू गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं चित्रकला व सलोगन के माध्यम से पर्यावरण का संदेश देगी।
सारथी ट्रस्ट की और से श्रीमती किरणबाला, नबीन गर्ग व गौरव गर्ग, चित्रकला व सलोगन प्रतियोगिता के संयोजक होंगे। बीपीएस खानपुर कॉलेज से डॉ मूर्ति मलिक के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं अपने अपने घरों के आसपास पौधरोपण कार्यक्रम करेंगी। सारथी ट्रस्ट की और से अनिल कुमार जैन एडवोकेट, कैप्टन संजय शेयोराण, व डॉ मीनू गबरानी संयोजक रहेंगे। सारथी ट्रस्ट के सम्मानित सदस्य भी अपना अपना एक पौधा अवश्य लगाएंगे। सारथी ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य सुभाष वशिष्ठ, डॉ ज्योति जुनेजा, डॉ सुमन मंजरी ट्रस्ट की और से मार्गदर्शन करेंगे।