लूट की घटना में संलिप्त एक और आरोपी गिरफ्तार

रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। थाना शहर पुलिस ने लूट की घटना में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमित उर्फ सतेन्द्र निवासी नन्द नगरी दिल्ली हाल महलाना चौक शहर सोनीपत का रहने वाला है।

पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि गत 21 अक्तूबर 2020 को दीपक निवासी कटवाल हाल शहर सोनीपत ने थाना शहर सोनीपत में शिकायत दी थी कि रेलवे ओवरब्रिज सोनीपत की सीमा से चार अज्ञात युवक उसका मोबाईल फोन, महेन्द्रा पिकअप व 1500 रूपये की नकदी छिनकर ले गये है। सीआईए-1 स्टाफ टीम ने घटना में शामिल आरोपियों जयकवार उर्फ जैकी व कैलाश उर्फ टोलू निवासी जाजी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी से रिमाण्ड के दौरान अनुसंधान टीम द्वारा आरोपी के बताये अनुसार लूटी गई नकदी के 400 रूपये भी बरामद कर लिये गये थे। आरोपियों को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया था। अनुंसधान टीम ने घटना में शामिल एक और आरोपी सुमित उर्फ सतेन्द्र निवासी नन्द नगरी दिल्ली हाल महलाना चौक शहर सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेशकर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। शीघ्र ही घटना में शामिल अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

क्राइम हरियाणा