सूखा राशन के साथ भोजन के पैकेट भी जरूरतमंद लोगों को वितरित किए
राजेश क्वात्रा, हांसी। महिला मोर्चा हांसी की जिला उपाध्यक्ष सुषमा नागपाल ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित रसोई सेवा के तहत झुग्गी झोपड़ी, जरूरतमंद लोगों व शहर की कई कालोनियों में सुखा राशन व खाने के पैकेट वितरित किए। भाजपा महिला नेत्री ने सुषमा नागपाल ने कोविड-19 महामारी के खात्मे को लेकर आमजन को जागरुक करते हुए विशेष सावधानियां बरतने व शासन-प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन की पालना करने के लिए प्रेरित किया। नागपाल रसोई सेवा के माध्यम से कोरोना संकटकाल में जरूरतमंद लोगों को पोष्टिक भोजन भी उपलब्ध करवा रही हैं।
उन्होंने कालोनी के लोगों को भाजपा सरकार की नीतियों से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार आमजन के हितों को लेकर काफी सजग है। आम आदमी के लिए अनेक लाभांवित योजनाएं क्रियांवित की गई है, ताकि पात्र लोगों को अधिक से अधिक उनका लाभ मिल सके। महिला नेत्री नागपाल ने कालोनी में रहने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरुक करते हुए कहा कि हमें समय-समय पर अपने क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की कोई बीमारी न फैलें।
उन्होंने स्थानीय निवासियों से मास्क लगाने, समय-समय पर अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोने, हाथों को सैनिटाइज करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज देश एक बहुत बड़ी महामारी से गुजर रहा है। हमें एक दूसरे के मदद की आवश्यकता है। ऐसी परिस्थिति में सभी राजनीतिक दलों और समाजसेवी संस्थाओं को चाहिए की वो एक साथ मिलकर काम करें, ताकि इस महामारी की जंग पर जल्द की विजय हासिल की जा सके। इस दौरान आरती सैनी, राजो देवी, सुमन बाला, आशा, मेनका, गीतिका, अंजू, इंदिरा सैनी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
Sonipat24.com
@s24official · News & Media Website