हिसार, राजेश सलूजा। भारतीय राष्ट्रीय इंदिरा गांधी किसान मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सज्जन सिंह नरवाना ने कहा कि लहू था जितना बदन में, सारा जमीन को पिला दिया, हम पर कर्ज था वतन का, आज हमने चुका दिया, भारत में संचार क्रांति और पंचायती राज के जन्मदाता थे स्वर्गीय राजीव गांधी। सज्जन सिंह नरवाना ने कहा कि भारत के अभूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए गरीब बस्तियों और झुग्गी झोपडिय़ों में आटा, दाल, चावल, मसाले, फल, सैनेटाइजर और मास्क बांटे।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार आज यह निर्णय लिया गया था कि स्वर्गीय राजीव गांधी का शहीदी दिवस कोरोना महामारी की वजह से सामूहिक रूप से एकत्रित ना होकर अलग-अलग जगहों पर गरीब, मजदूर बस्तियों में आटा, दाल, चावल फल, सब्जियां, सैनेटाईजर और मास्क का वितरण किया जाए। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल और प्रदेशाध्यक्ष बहन कुमारी शैलजा के निर्देशानुसार आज अलग-अलग जगहों पर जाकर राशन, फल, मास्क और सैनेटाइजर वितरण किया गया। इस अवसर पर मास्टर राजकुमार ग्रोवर, मास्टर सुशील कुमार पीटीआई, जगदीप, रिम्पी आहूजा, एडवोकेट अनिल कुमार, प्रवीण ग्रोवर, सुनील कुमार शर्मा, रविंद्र चोपड़ा, रामनिवास आदि साथियों ने योगदान दिया।