सांसद कौशिक ने किया दूसरे आक्सीजन प्लांट का शिलांयास

सांसद कौशिक ने किया दूसरे आक्सीजन प्लांट का शिलांयास

180 सिलेंडर प्रतिदिन की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट जल्द होगा तैयार  

रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। सांसद रमेश कौशिक ने जिला नागरिक अस्पताल सोनीपत में ऑक्सीजन उत्पादन के लिए दूसरे ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह 180 सिलेंडर प्रतिदिन की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट लगभग 90 लाख रूपये की लागत से जल्द ही तैयार होगा। सांसद कौशिक ने कहा कि यह प्लांट केन्द्र सरकार व राज्य सरकार का संयुक्त प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में पहले भी एक प्लांट लगा हुआ है जिसकी प्रतिदिन 40 सिलेंडर क्षमता थी। अब यह प्लांट लग जाने से सिविल अस्पताल में 220 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रतिदिन की क्षमता हो जाएगी। इससे सिविल अस्पताल में कोरोना मरीजों की ऑक्सीजन की पूर्ति बाधित नहीं होगी।

कोराना महामारी में अस्पतालों में मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से परेशानी न हो इसके लिए केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रोजेक्ट लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले सिविल अस्पताल द्वारा 180 ऑक्सीजन सिलेंडरों को बाहर से भरवाया जाता था। परंतु अब इस ऑक्सजीन प्लांट के लग जाने से कोविड वार्ड में दाखिल मरीजों के लिए अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडरों की उपलब्धत सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक व सिविल वर्क एनएचएआई द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रोजेक्स 16 जिलों में लगाए जाएंगे। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

राजनीति हरियाणा हेल्थ