विश्व के पहले शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा ने दिया कर्म का सिद्धांत : जैन 

विश्व के पहले शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा ने दिया कर्म का सिद्धांत : जैन 

भगवान विश्वकर्मा दिवस के मौके पर लें जनसेवा का संकल्प

सोनीपत। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जैन ने गुरूवार को कालूपुर चुंगी स्थित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। जैन ने लोगों को भगवान विश्वकर्मा की जयंती की बधाई देते हुए जनसेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया। भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा संसार के पहले श्रेष्ठतम शिल्पकार रहे हैं। सोने की अद्भुत लंका बनाने वाले भी विश्वकर्मा ही थे। उन्होंने लोगों को कर्म का सिद्धांत दिया है। अर्थात् जीवन में कर्म करते रहना चाहिए। जीविकोपार्जन के लिए भी कर्म आवश्यक है। मानव कर्म किये बिना नहीं रह सकता। जरूरी है कि कर्म सही दिशा में व अच्छे कर्म किये जायें।

भाजपा नेता जैन ने कहा कि अपने कर्म जनसेवा की दिशा में भी लगाने चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्मोत्सव है। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण तथा स्वच्छता का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छता अभियान की सफलता में पूर्ण सहयोग करना चाहिए। सामाजिक अभियान लोगों के सहयोग से ही सफल होते हैं। अत: आम जनमानस को इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेना चाहिए।  उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के हितों के लिए बेहतरीन योजनाएं बनाई हैं, जिनका लोगों को पूर्ण लाभ उठाना चाहिए।

राजनीति हरियाणा