सोनीपत। बरोदा उपचुनाव को लेकर वीरवार को कांग्रेस नेता व पूर्व नगर परिषद के चेयरमैन अशोक छाबड़ा ने कई गांवों को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए कहा कि बरोदा क्षेत्र में जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हड्डा ने विकास कराए हैं। इस तरह आज तक किसी मुख्यमंत्री ने नहीं कराए। गठबंधन सरकार को विकास विरोधी बताते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक छाबड़ा ने कहा कि गठबंधन सरकार हो या इससे पहले भाजपा की सरकार हो, इन्होंने सिर्फ लोगों बरगलाकर वोट हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ वोट मांगने के दौरान ही लोगों के बीच में पहुंचते हैं, जबकि कांग्रेस का हर नेता सदैव जनता से जुड़ा रहता है। राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह नेता आज के समय युवाओं की आवाज बनता जा रहा है। आंवली गांव में उन्होंने कहा कि लोग अब समझदार हो चुकें हैं, वे किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को आगे बढाने के लिए वह लगातार घर-घर जाएंगे और गठबंधन सरकार की पोल खोलेंगे। इस अवसर पर प्रदीप गौतम, भूपेन्द्र गहलावत, सीमा गोयल व पूनम आदि मौजूद थे।