पेड़-पौधे मानव की जीवन रेखा, करें पूर्ण संरक्षण : राज्यसभा सांसद जांगड़ा
रणबीर सिंह, सोनीपत। सांसद रमेश कौशिक ने सोनीपत पौधारोपण महाअभियान का बतौर मुख्य अतिथि आगाज करते हुए डीसीआरयूएसटी में पौधारोपण किया। सांसद ने अधिकाधिक पौधारोपण के लिए आम जनमानस का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के सुखद एवं सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण अनिवार्य है। सांसद कौशिक ने कहा कि पेड़-पौधों से ही प्रकृति है, जिसके बिना मानवीय जीवन संभव नहीं है। ऐसे में लोगों को पौधारोपण की जरूरत को गंभीरता से समझना होगा। सरकार व प्रशासन इस दिशा में लगातार जागरूकता फैला रहे हैं। लोगों को भी इस मुहिम से जुडऩा होगा। पौधारोपण सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें जन सहयोग अपेेक्षित है। उन्होंने बताया कि जिला में पांच लाख पौधे लगाये जायेंगे, जिनमें से एक लाख पौधे आज एक ही दिन में लगाये गये हैं। वहीं पौधारोपण महाअभियान में आहुति डालते हुए राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने माहरा गांव स्थित शिवधाम में पौधारोपण किया। उन्होंने ग्रामीणों को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे ही मानव की जीवन रेखा है। अत: अपनी जीवन रेखा के संरक्षण व वृद्धि के लिए अधिकाधिक पौधारोपण करना होगा। राज्यसभा सांसद जांगड़ा ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बिगड़ चुका है, जिसका प्रमुख कारण वन क्षेत्र का दोहन है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार इस दिशा में बेहद संवेदनशील है। पर्यावरण को बचाने के लिए सरकार पौधारोपण को विशेष रूप से बढ़ावा दे रही है। साथ ही लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है। इसके सफल परिणाम सामने आ रहे हैं। बहुत से लोग और संस्थाएं अपने स्तर पर भी पौधारोपण अभियान चला रहे हैं। हर व्यक्ति को पौधोरापण करना चाहिए। गन्नौर हलका विधायक निर्मल चौधरी ने गांव शेखपुरा और आहुलाना में सोनीपत पौधारोपण महाअभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की पहली शर्त पौधारोपण है। आज शहरी ही नहीं अपितु गांवों में भी पौधारोपण की आवश्यकता महसूस हो रही है। हमें पेड़-पौधों के महत्व को गंभीरता से समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण को जन अभियान बनाना होगा। लोगों को स्वयं बढ़-चढकऱ पौधारोपण करना होगा। यह भविष्य के लिए भी बहुत जरूरी है। सोनीपत पौधारोपण महाअभियान में नगर निगम के आयुक्त जगदीश शर्मा ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने एमसी पार्क सेक्टर-14 में पौधारोपण किया। महाअभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जश्रदीप सिंह रंधावा ने सिविल लाइन पुलिस स्टेशन परिसर में पौधारोपण करते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया। अतिरिक्त उपायुक्त मुनीश शर्मा ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल में पौधारोपण करते हुए महाअभियान को गति प्रदान की।