लोगों ने कांग्रेसी नेता को दिखाया गली का हाल
रणबीर सिंह, सोनीपत। युवा समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता निखिल मदान ने कहा कि सोनीपत शहर को नगर निगम बने 5 साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही और सरकार की अनदेखी के चलते पूरे शहर की सीवर व्यवस्था चरमरा चुकी है। निखिल मदान शुक्रवार को सोनीपत के ओल्ड डीसी रोड़ पर इंद्रपुरी में जलपान कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने निखिल मदान के सामने गली के सीवर जाम होने की समस्या रखी। जिस पर निखिल मदान ने तुरंत अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान करवाया। लोगों को संबोधित करते हुए निखिल मदान ने कहा कि शहर की मुख्य तौर पर सभी जन समस्याए नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आती है और पिछले 5 साल से नगर निगम चुनाव न होने के चलते सारी समस्याएं जस की तस है। आमजन की समस्याओं को लेकर वे लगातार लोगों के बीच है और उनकी हरसंभव मदद कर रहे है। लेकिन अब जल्द ही नगर निगम चुनाव होने है। उसके बाद सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इस दौरान बलबीर सिंह, जसविंद्र सिंह, लाल चंद, हवा सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुलशन, हवा सिंह कामरेड आदि लोग मौजूद रहे।