फोटो 28एसएनपी3 : सोनीपत। कुष्ठ आश्रम में फल वितरित करते कांग्रेसी नेता अशोक छाबड़ा।
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। शहर के सेक्टर-15 में स्थित कुष्ठ आश्रम में मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व नगर परिषद चेयरमैन अशोक छाबड़ा की तरफ से अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों को फल व भोजन खिलाया गया। आश्रम में भोजन खिलाने के दौरान कोरोना से बचाव संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि वे इस कोरोना वैश्विक महामारी से बचने के लिए हर समय जागरूक व सतर्क रहें। मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और सामाजिक दूरी के नियमों की पालना करें। कांग्रेस नेता अशोक छाबड़ा ने कहा कि मानव समाज के हृदय के अंदर हमेशा सेवा भाव होना अति आवश्यक है। सेवा भाव से जहां समाज के अंदर फैली कुरीतियां समाप्त होती हैं। वही आपसी सौहार्द, अमन चैन शाति के साथ-साथ समाज का विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि हमें मानवता को भूलना नहीं चाहिए। मानव समाज में सबसे कमजोर दबे, कुचले, गरीबों और जरूरतमंदों लोगों की सेवा ही असली पूजा है। इस कारण प्रत्येक परिस्थिति में योग्यता, रुचि तथा सामथ्र्य के अनुसार सेवा हो सकती है। सच्चे सेवक की दृष्टि में कोई भी गैर नहीं होता। कुष्ठ आश्रम में फल वितरित करते समय कांग्रेसी नेता प्रदीप गौतम ने कहा कि अपने आसपास चारों तरफ नजर दौड़ाइए। इस दौरान आपको कोई बीमार, बूढ़ा या लाचार इंसान दिखाई देता है तो उसके कष्ट के बारे में जानिए और जैसी आपसे मदद वैसी करनी चाहिए। रोगी का मजाक न उड़ाकर उसकी सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर भूपेन्द्र गहलावत, प्रेम नारायण गुप्ता, सीमा गोयल, पूनम, आकाश, योगेश, अंकुर गोयल, अनुज छाबड़ा व विजय आंतिल आदि ने कुष्ठ आश्रम में रहने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य की कामना की।