भाजपा में कार्यकर्ताओं को ही सरकार व संगठन में सौंपे जाते है महत्वपूर्ण दायित्व : मुख्यमंत्री लाल

भाजपा में कार्यकर्ताओं को ही सरकार व संगठन में सौंपे जाते है महत्वपूर्ण दायित्व : मुख्यमंत्री लाल

भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है, सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढऩे के मिलते है समान अवसर : सीएम मनोहर लाल

रणबीर सिंह रोहिल्ला, रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है। इस पार्टी में पोलिंग बूथ ईकाई के कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक को आगे बढऩे के समान अवसर मिलते हैं। कुछ पार्टियों में वंशवाद के आधार पर ही आगे बढऩे के अवसर प्राप्त होते हैं। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को ही सरकार व संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को मिठाई खिलाकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय मेंं प्रदेशाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करवाया तथा उन्हें पद ग्रहण करने पर बधाई दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्टï्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के साथ डॉ. मंगलसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी नई बुलंदियों को छुएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के गठन के 48 वर्ष के बाद प्रदेश में वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पार्टी की मजबूती के लिए सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे तथा मनोयोग से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कुर्सी का खेल खो-खो के खेल जैसा है, जिसमें किसी को भी यह दायित्व मिल सकता है। उन्होंने श्री ओमप्रकाश धनखड़ के राजनैतिक सफर के संदर्भ में कहा कि वे बचपन से पार्टी से जुड़े हुए है तथा उनका सरकार में भी अनुभव रहा है, जिससे वे बेहतर ढंग से आम जनता एवं कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

धनखड़ ने बाल्यकाल से ही सामाजिक जीवन की शुरूआत की : अनिल जैन

भाजपा के राष्टï्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने ओमप्रकाश धनखड़ को प्रदेशाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धनखड़ ने बाल्यकाल से ही सामाजिक जीवन की शुरूआत की। उन्होंने गत 25 वर्षो से प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान हरियाणा सरकार द्वारा मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रवासी मजदूरों के लिए बेहतर प्रबंध किए है, जिनसे सभी प्रवासी मजदूर काफी खुश हुए हैं। उन्होंने श्री ओमप्रकाश धनखड़ से कहा कि वे पार्टी को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए कार्य करें। उन्हें इस कार्य में सभी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कार्यकर्ता अपना सर्वश्रेष्ठ दें : धनखड़

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं में भगवान के दर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश के हर समाज का पूर्ण सहयोग व आर्शीवाद प्राप्त हुआ है। भारतीय जनता पार्टी में साधारण कार्यकर्ता भी असाधारण पद प्राप्त कर सकता है। दूसरी पार्टियों में परिवारवाद व वंशवाद का बोलबाला है, जिससे कार्यकर्ताओं में कुंठा व निराशा पनपती है। उन्होंने लोगों का आह्वïान किया कि वे भारतीय जनता पार्टी को अपनाएं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता डिप्रेशन  का शिकार हो रहे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए मूलमंत्र देते हुए कहा कि अपना सर्वश्रेष्ठï दो व साथियों का सर्वश्रेष्ठï दिलाओ। मोदी है तो मुमकिन है, भाजपा है तो उपलब्ध है। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अनेक किसान हितैषी फैसले लिए गए हैं। किसानों की आय दोगुना करने के लिए किसानों को अपनी फसलों के दाम खुद तय करने का मौका दिया है। सीधी मार्केटिंग के माध्यम से किसानों के लिए नया रास्ता खोला गया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भ्रष्टïाचार मुक्त व पारदर्शी शासन लागू किया है। उन्होंने स्पष्टï किया कि उनके लिए समाज पहले है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मंत्री रहते हुए कभी भी अपने घर के दरवाजे के पीछे कुंंडी नहीं लगाई तथा आम जनता व कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा अपने दरवाजे खुले रखे। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वïान किया कि कोरोना को हराने के लिए वे सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ-साथ मास्क भी अवश्य लगाएं। सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन में चुनाव के बाद पुनर्यौवन आता है। सभी कार्यकर्ता नए जोश के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि वे युवाओं से नए विचार तथा बुजुर्गो के पुराने तुजुर्बे के साथ सबको साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वïान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए रक्षाबंधन तक एक-एक पेड़ जरूर लगाएं तथा इन पेड़ों की देखभाल भी करें। उन्होंने उपस्थित गण को हाथ उठवाक र पेड़ लगवाने का संकल्प भी दिलवाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए सुझाव भी मांगें। उन्होंने कहा कि वे सभी से कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे तथा पार्टी को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे।

धनखड़ ने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रखा : बराला

भाजपा के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को मिठाई खिलाकर अध्यक्ष पद का पद भार सौंपा तथा उन्हें पद संभालने पर शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश मेंं भारतीय जनता पार्टी के सभी 40 लाख सदस्यों को साथ लेकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। उन्होंने ओमप्रकाश धनखड़ के राजनीतिक सफर के सदंर्भ में कहा कि उन्होंने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रखा तथा राष्टï्रीय स्वयं सेवक के रूप में महत्वपूर्ण कार्य किए।

भाजपा की प्रदेश ईकाई को मिला ईमानदार अध्यक्ष : सांसद शर्मा

रोहतक लोकसभा सांसद डा. अरविंद शर्मा ने ओमप्रकाश धनखड़ को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राष्टï्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डïा एवं केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को ईमानदार व मेहनती अध्यक्ष मिला है, जिनके नेतृत्व में पार्टी नई बुलंदियों को छुएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पूर्व प्रदेशाध्यक्षों ने भाजपा को मजबूत किया है तथा ओमप्रकाश धनखड़ भी पार्टी को और मजबूत करने की दिशा मेंं कार्य करेंगे। करनाल के लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने कुशल मंच संचालन करते हुए पद ग्रहण कार्यक्रम को सम्पन्न करवाया।

कार्यक्रम में अति विशिष्ठ व्यक्ति रहे मौजूद

नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के पद ग्रहण कायक्रम में राष्टï्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, संगठन मंत्री सुरेश भट्टï, केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह, कुरूक्षेत्र के लोकसभा सांसद नायब सैनी, करनाल के लोकसभा सांसद संजय भाटिया, सिरसा के लोकसभा सांसद सुनीता दुगल, राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम, हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बाल्यान एवं बीरेन्द्र सिंह, प्रदेश के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यू एवं राम बिलास शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, संदीप जोशी, पूर्व सांसद सुधा यादव, वेदपाल, अम्बाला के विधाक असीम गोयल, विधायक कमल गुप्ता, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, टेकचंद कंडेला, जिलाध्यक्ष अजय बंसल सहित पार्टी के वरिष्ठï पदाधिकारी मौजूद रहे।

पैरों की नसें काटने वाला व्यक्ति नशे का शिकार  

उपायुक्त आरएस वर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष के पद ग्रहण कार्यक्रम मेंं अपने पैरों की नसें काटने वाले व्यक्ति की स्थानीय प्रेम नगर कैलाश कालोनी के राजबीर सिंह पुत्र हवा सिहं के रूप मेंं पहचान हुई है, जो मूल रूप से कंसाला गांव का निवासी है। यह व्यक्ति नशे का आदि है तथा इससे पूर्व भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपने पैरों पर किसी धारदार चीज से स्वयं को चोट पहुंचाई थी, जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है तथा अनुसंधान के दौरान अदमपता रिपोर्ट अंकित की गई।

मुख्यमंत्री ने शहीद अक्षय कुमार के शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गत दिनों जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में भारतीय सेना की 19वीं ग्रेनेडियर बटालियन के सिपाही शहीद अक्षय कुमार के घर जाकर गहरा दुख व संवेदना व्यक्त की। श्री मनोहर लाल ने शहीद के पिता आनंद कुमार तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी तथा पीडि़त परिवार को इस दुख की घड़ी से उबरने की परमात्मा से शक्ति प्रदान करने की कामना की। भाजपा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ तथा स्थानीय लोकसभा सांसद डा. अरविंद शर्मा ने भी शोक  संातप्त परिवार को सांत्वना देते हुए शहीद अक्षय कुमार की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। शहीद अक्षय कुमार मूल रूप से झज्जर जिला के गांव दुबलधन निवासी है, जिनका परिवार वर्तमान में स्थानीय भिवानी चुंगी स्थित शिव नगर में रह रहा है। अक्षय कुमार गत 18 जुलाई को जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में डियूटी के दौरान गोली लगने से 24 वर्ष की अल्पायु में शहीद हो गए थे तथा गत 20 जुलाई को उनका दाह संस्कार उनके पैतृक गांव दुबलधन में किया गया था। वे अपने पीछे पिता, माता एक बड़ा भाई व एक बड़ी बहन छोड़ गए है। शहीद अक्षय कुमार क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी थे और उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल की तरफ से स्टेट लेवल तक क्रिकेट खेली थी। वे पढ़ाई के दौरान ही सेना में भर्ती हो गए थे, जिनमें देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी थी।

विदेश हरियाणा