हमने एक महान कोरियोग्राफर को खो दिया : संजय काकरान

हमने एक महान कोरियोग्राफर को खो दिया : संजय काकरान

सेट पर सभी को हंसाती थीं सरोज खान

रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। फिल्म निदेशक एवं डायरेक्टर संजय काकरान ने कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे पिछले साल मेरे रियलिटी शो, डांसिंग स्टार में सरोज खान के साथ काम करने का मौका मिला। वह एक व्यक्तित्व का रत्न थी, कोई ऐसा व्यक्ति जो बहुत ही मजाकिया, प्रतिभाशाली और मजेदार प्यार करता हो। वह सेट पर चुटकुले सुनाती थी और सभी को हंसाती थीं। साथ ही हमने एक महान कलाकार को खो दिया है, इस कठिन समय में उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। संजय सिंह काकरान ने सरोज खान के साथ रियलिटी शो की कुछ तस्वीर शेयर की हैं।

डायरेक्टर संजय सिंह काकरान ने बताया कि सरोज खान के निधन की खबर सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ है। पिछले साल डांसिंग स्टार ऑफ इंडिया सीजन वन की शूटिंग के दौरान उन्हें सरोज खान के साथ काम करने का मौका मिला था। उनकी यादें हमेशा दिल में ताजा रहेंगी।

संजय सिंह काकरान ने बताया कि हमने एक बेहतरीन कोरियोग्राफर को खो दिया है, इस कठिन समय में मेरी संवेदना उसके परिवार के प्रति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे।

Gallery देश