संकट की घड़ी में कांग्रेस पार्टी देश के साथ : मदान

संकट की घड़ी में कांग्रेस पार्टी देश के साथ : मदान

मरीजों के लिए फल और अन्य खाद्य सामग्री भी वितरित की

रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। कांग्रेस नेता एवं युवा समाजसेवी निखिल मदान ने कहा कि देश में कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए आर्थिक और सामाजिक संकट में कांग्रेस पार्टी देश के लोगों के साथ मज़बूती से खड़ी है। निखिल मदान ने विधायक सुरेंद्र पंवार के साथ पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर सोनीपत के सामान्य अस्पताल में चिकित्सकों अन्य कर्मचारियों और कोरोना योद्धाओं के लिए पीपीई किट्स दिए। साथ ही सभी मरीजों के लिए फ़ल और अन्य खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। निखिल मदान ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर पार्टी के निर्देशों के तहत हर जगह कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया जा रहा है। राहुल गांधी पहले ही कह चुके है कि उनके जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ता उत्सव मनाने की बजाए गरीबों और जरूरतमंद लोगों की मदद करें। निखिल मदान ने राहुल गांधी के लिए ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर निखिल मदान ने चीन सीमा पर गलवान घाटी में शहीद हुए सभी जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मदान ने बताया कि कृष्णा चैरिटेबल सोसाइटी के माध्यम से वो लगातार कोरोना संकट में लोगों के बीच है और हर जरूरतमंद की सहायता के लिए तैयार है। इस मौके पर डा. जयकिशोर, डॉ सीताराम, हेल्थ इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह आदि नेता मौजूद रहे।

राजनीति हरियाणा हेल्थ