मरीजों के साथ आने वाले सहायक को भी खाना उपलब्ध
सोनीपत 24, ब्यूरो, सोनीपत। सेफ इंडिया फाऊंडेशन व रोटरी क्लब आफ सोनीपत एक्सीलेंस, भारत विकास परिषद गोविन्द शाखा द्वारा संचालित गोविंद रसोई द्वारा मरीज, बीमार, गरीब, लाचार व जरुरतमंद 1415 लोगों को खाना वितरित किया। गोविंद रसोई द्वारा सरकारी अस्पताल के सामने जरुरतमंद लोगों को भोजन खिलाया जा रहा है। फाऊंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि गोविंद रसोई द्वारा सरकारी अस्पताल सोनीपत, जानकी दास अस्पताल व सरकारी अस्पताल गन्नौर में दाखिल सभी मरीजों को खाना खिलाया जा रहा है। फाऊंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी व प्रधान संजय सिगंला ने बताया कि गरीब लाचार व जरुरतमंद लोगों को भोजन वितरण कार्य लगातार जारी है। सरकारी अस्पताल के साथ सैक्टर 14-15 रोड पर गोविंद रसोई का नया काउंटर खोला गया, ताकि सोनीपत में कोई भूखा ना रहे, मुहिम को आगे बढ़ाया जा सके। गोविंद रसोई द्वारा सरकारी अस्पताल में दाखिल मरीजों को बिस्तर पर ही खाना दिया जाता है तथा अब मरीजों के साथ आने वाले सहायक को भी खाना उपलब्ध किया गया है। जिसके लिए सैक्टर 14-15 रोड पर सरकारी अस्पताल में खाने का स्टाल लगाया गया है, जहां पर सुबह 10 बजे से 2 बजे तक व शाम 5 बजे से 8 बजे तक निशुल्क भोजन उपलब्ध है। मरीजों के साथ आने वाले सहायक व कोई भी अन्य जरुरतमंद निशुल्क भोजन खा सकता है। इस कार्य में सुभाष, महेंद्र, चन्द्र भान, आदि ने सहयोग दिया।