ट्रेन के अपनी बार का इंतजार कर रहे श्रमिकों को दिया आश्रय

ट्रेन के अपनी बार का इंतजार कर रहे श्रमिकों को दिया आश्रय

गोविन्द रसोई में कपूर परिवार ने दिया 35 हजार का सहयोग

रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। सेफ इंडिया फाऊंडेशन व रोटरी क्लब आफ सोनीपत एक्सीलेंस व महाराजा अग्रसैन समाज कल्याण समिति सोनीपत द्वारा संचालित गोविंद रसोई द्वारा लॉक डाउन के दौरान गरीब व लाचार 4076 लोगों को खाना वितरित किया। गोविंद रसोई में नरेश कपूर अमेरिका वाले व विजय कपूर सोनीपत वाले ने 35 हजार रुपये का आर्थिक योगदान दिया। सेफ़ इंडिया फाऊंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि गोविन्द रसोई द्वारा गरीब व जरुरतमंद लोगों को खाना वितरित किया गया। सेफ़ इंडिया फाऊंडेशन के चेयरमैन वाई के त्यागी व प्रधान संजय सिगंला ने बताया कि गरीब लाचार व जरुरतमंद लोगों को भोजन वितरण कार्य लगातार जारी है। आज गोविंद रसोई द्वारा जीटी रोड़ पर पैदल पलायन कर रहे लोगों को भी भोजन वितरित किया गया। ये लोग कई दिनों से पैदल ही चल रहें हैं। गोविंद रसोई में गोहाना से पलायन करके बिहार जाने के लिए ट्रेन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे 12 मजदूरों को अग्रसैन भवन में दो दिन से आश्रय दिया गया है। उनके खानपान व रहन सहन की देखभाल की जा रही है। गोविंद रसोई द्वारा खाने के साथ-साथ मास्क भी वितरित किए जा रहे हैं। गोविंद रसोई में नरेश कपूर अमेरिका वाले व विजय कपूर सोनीपत वाले ने 35 हजार रुपये का आर्थिक योगदान दिया। दोनो भाईयों से पहले भी गोविंद रसोई में सहयोग मिलता रहा है। इस कार्य में विजय कपूर, अरविंद  मित्तल, मनीष बंसल, अशोक गुप्ता, दिनेश कुच्छल, रोटरी क्लब आफ सोनीपत एक्सीलेंस की प्रेजिडेंट श्रीमती शालू त्यागी, राम कुमार जिन्दल, टिका राम मित्तल, पवन अग्रवाल, सचिन गर्ग, राजेश गर्ग, प्रदीप खन्ना, विजय कुमार, अशोक गर्ग, संजय स्वामी, मनोज जैन, मनीष कुच्छल, चन्दर भान, राधा स्वामी सत्संग मंडल की सेवक मंडली तथा निरंकारी सेवा मंडल व श्रीराम शरणम् आश्रम आदि ने सहयोग दिया।

देश धर्म-कर्म हरियाणा