गोविन्द रसोई ने अब तक 307918 जरुरतमंद लोगों को भोजन किया वितरित  

गोविन्द रसोई ने अब तक 307918 जरुरतमंद लोगों को भोजन किया वितरित  

रसोई द्वारा पिछले एक महीने से वितरित किया जा रहा है भोजन

सोनीपत। सेफ इंडिया फाऊंडेशन व रोटरी क्लब आफ सोनीपत एक्सीलेंस, भारत विकास परिषद् गोविन्द शाखा व महाराजा अग्रसैन समाज कल्याण समिति सोनीपत द्वारा संचालित गोविंद रसोई द्वारा लॉक डाउन के दौरान गरीब व जरूरतमंद 3917 लोगों को खाना वितरित किया। सेफ़ इंडिया फाऊंडेशन के चेयरमैन वाई के त्यागी ने बताया कि पिछले महीने लॉक डाउन शुरु होने से लेकर कल तक गोविंद रसोई द्वारा 307918 गरीब व जरुरतमंद लोगों को खाना वितरित किया जा चुका है। खाना वितरण का कार्य सारा दिन बगैर किसी रुकावट के जारी है। सरकार द्वारा निर्धारित सभी इलाकों में खाना वितरित किया जा रहा है। सेफ़ इंडिया फाऊंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी व प्रधान संजय सिगंला ने बताया कि गरीब लाचार व जरुरतमंद लोगों को भोजन वितरण कार्य लगातार जारी है। गोविंद रसोई द्वारा खाने के साथ-साथ मास्क भी वितरित किए जा रहे हैं। इसमे शहर के गणमान्य लोगों का सहयोग मिल रहा है तथा गोविंद रसोई में खाना पैक करने व खाना बांटने में राधा स्वामी व निरंकारी सेवा मंडल का सहयोग लगातार मिल रहा है। गोविंद रसोई के कार्य में अरविंद मित्तल, मनीष बंसल, अशोक गुप्ता, उपप्रधान दिनेश कुच्छल, रोटरी क्लब आफ सोनीपत एक्सीलेंस की प्रेजिडेंट श्रीमती शालू त्यागी,  राम कुमार जिन्दल, अशोक गुप्ता, टिका राम मित्तल, पवन अग्रवाल, सचिन गर्ग, राजेश गर्ग, प्रदीप खन्ना, ललित खत्री, आकाश त्यागी, विजय कुमार, अशोक गर्ग, संजय स्वामी, चन्द्रभान, निरंकारी सेवा मंडल तथा श्रीराम शरणम् आश्रम आदि ने सहयोग दिया।

धर्म-कर्म हरियाणा हेल्थ