सोनीपत में कोरोना पोजिटिव का आंकड़ा हुआ 20

सोनीपत में कोरोना पोजिटिव का आंकड़ा हुआ 20

विदेश से आये सभी 327 लोगों को क्वारंटाईन किया

सोनीपत। बीती रात्रि सोनीपत में कोविड-19 कोरोना वायरस का एक नया केस दर्ज किया गया हैं। इस प्रकार अब सोनीपत में कोरोना पोजिटिव का आंकड़ा 20 पर पहुंच गया है, जिनमें से चार मरीजों ने रिकवरी भी की है। उपायुक्त डा. अंशज सिंह ने जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी दी। उपायुक्त डा. अंशज सिंह ने कहा कि रविवार को अहमदपुर गांव में एक कोरोना पोजिटिव मिला है। इसके पहले सोनीपत में कोरोना पोजिटिव के 19 मामले थे। इनमें दो जमात के पोजिटिव मामले भी शामिल हैं। उपायुक्त डा. सिंह ने बताया कि 1495 लोगों सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 1378 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अभी 117 व्यक्तियों की रिपोर्ट की जांच प्रक्रिया जारी है। प्राप्त रिपोर्टों में से 20 लोगों की पोजिटिव तथा 1358 व्यक्तियों की नेगेटिव रिपोर्ट आई है। इसके साथ ही उपायुक्त डा. सिंह ने विदेश से आने वाले लोगों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विदेश से आये सभी 327 लोगों को क्वारंटाईन किया गया है। सभी ने पहले 14 दिन तथा बाद में 28 दिन की समयावधि का क्वारंटाईन पूरा किया है। इन सभी के हाथों में कोरोना चिन्हित स्टैंप भी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 35 विद्यार्थियों को कोटा से लाया गया है और इन्हें होम क्वारंटाईन में रखा गया है। इसके अलावा उपायुक्त डा. सिंह ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह राई में बनाये गये फेसिलिटी क्वारंटाईन में 158 लोगों को रखा गया है। इनमें से 34 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है तथा 37 लोगों को आईसोलेशन में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने बताया कि 124 लोगों को आईसोलेशन में रखा गया है। तीन लोगों को बीपीएस मेडिकल कालेज खानपुर कलां के आईसीयू में दाखिल किया गया है।

हरियाणा हेल्थ