गोविंद रसोई के कार्य पर जताया संतोष
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। सेफ इंडिया फाऊंडेशन व रोटरी क्लब आफ सोनीपत एक्सीलेंस द्वारा संचालित गोविंद रसोई द्वारा लॉकडाउन के दौरान गरीब व लाचार लोगों लोगों को खाना वितरित किया। सेफ़ इंडिया फाऊंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित सभी इलाकों में खाना वितरित किया गया। उपायुक्त सोनीपत द्वारा निर्धारित निरीक्षक की देखरेख में खाना वितरित किया गया। मुख्यमंत्री हरियाणा के पूर्व मिडिया सलाहकार राजीव जैन ने आज गोविन्द रसोई का दौर किया व खाना बनाने व पैक करने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। भाजपा नेता राजीव जैन ने गोविन्द रसोई के कार्य पर संतोष व्यक्त किया। सेफ़ इंडिया फाऊंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी व प्रधान संजय सिगंला ने बताया कि गरीब लाचार व जरुरतमंद लोगों को भोजन वितरण कार्य लगातार जारी है। इसमे शहर के गणमान्य लोगों का सहयोग मिल रहा है। इस कार्य में सेफ़ इंडिया फाऊंडेशन के उपप्रधान दिनेश कुच्छल, रोटरी क्लब आफ सोनीपत एक्सीलेंस की प्रेजिडेंट श्रीमती शालू त्यागी, राम कुमार जिंदल, अशोक गुप्ता, टिकाराम मित्तल, रविन्दर सरोहा, विपुल कुच्छल, रोबिन कुच्छल, सचिन गर्ग, राजेश गर्ग, अरविंद मित्तल, पंकज खुराना, आकाश त्यागी, मुकेश जैन, संजीव अग्रवाल, चन्द्रभान आदि ने सहयोग दिया।