घटना में प्रयुक्त सैंटरो कार बरामद, न्यायालय में पेशकर लिया पुलिस रिमाण्ड पर
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। थाना राई पुलिस ने लॉकडाउन के चलते सरकारी आदेशो की अवहेलना कर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने की घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। जुल्फान पुत्र कमील निवासी थरया जिला सोनीपत का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि गत 04 अप्रैल को थाना राई में नियुक्त रणबीर सिंह टीम के साथ लॉकडाउन के चलते असामाजिक तत्वों की खोज में जीटी रोड राई की सीमा में मौजूद थे कि इन्हे सूत्रों से पता चला कि सूमो व संैटरो कार न0 एच0आर0 21जी0-0865 के साथ सूमो गाडी में अवैध शराब लेकर आने वाले है। कुछ समय उपरांत उक्त गाडिय़ों को आता देख रूकने का ईशारा किया। जिन्होंने गाडिय़ां न रोक कर पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से बैरिगेट मे टक्कर मारकर भाग गये। जिसमें पुलिस कर्मचारी घायल हो गया। अनुसंधान टीम घटना में शामिल आरोपी जुल्फान पुत्र कमील निवासी थरया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ करने पर बताया कि सूमो गाडी में शराब भरकर दिल्ली में सप्लाई करना था। आरोपी के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त सैंटरो कार को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेशकर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शीघ्र ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।