सब्जी बिक्री के लिए वार्ड अनुसार वेंडर्स अधिकृत

 

एसडीएम डा. संजय कुमार ने नगर का दौरा कर लिया व्यवस्था का जायजा,  आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं, जनसहयोग अपेक्षित: एसडीएम डा. संजय कुमार

sonipat 24 logo

रामकुमार धीमान, गन्नौर। लॉकडाउन के दौरान एसडीएम डा. संजय कुमार ने उपमंडल गन्नौर के शहरी क्षेत्र में आम जनमानस को फल-सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए 26 वेंडर्स को अधिकृत किया है। अधिकृत वेंडर्स को अलग-अलग वार्ड की आपूर्ति पूरी करने की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम डा. संजय कुमार ने बुधवार को गन्नौर शहर का दौरा करते हुए हर प्रकार की व्यवस्थाओं सहित लॉकडाउन को सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि उपमंडल गन्नौर में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। भविष्य में जरूरी चीजों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इसलिए आम जनमानस को घबराने अथवा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आम जनमानस को लॉकडाउन की ईमानदारी से पूर्ण अनुपालना करने की आवश्यकता है। लोगों को अपने घरों में ही रहना चाहिए। एसडीएम डा. संजय कुमार ने कहा कि नगर में लोगों को फल-सब्जियां वितरीत करने के लिए 26 वेंडरों को अधिकृत किया गया है, जिन्हें वार्ड स्तर पर जिम्मेदारी दे दी गई है। इनमें वार्ड-1 में राजकुमार (मो. 8901158026), वार्ड-2 में सन्नी कुमार (मो. 8685865564), वार्ड-3 में अंकित (मो. 8708554437), वार्ड-4 में विष्णु (मो. 9255947493 ), वार्ड-5 में सतबीर(मो. 8398056622), वार्ड-6 में फकन दास (मो. 8708068759) व रामबाबू राय (मो. 9771260267), वार्ड-7 में संदीप कुमार (मो. 9996195276) एवं पवन कुमार (मो. 9518613834), वार्ड-8 में जसपाल (मो. 9467674811) व राम इकबाल राय (मो. 8708530805), वार्ड-9 में शिव कुमार यादव (मो. 7858051022), वार्ड-10 में श्याम लाल (मो. 9729932841), वार्ड-11 में रणजीत सिंह (मो. 8607131415) व मनोज चौधरी (मो. 6202245212) तथा अफसर (मो. 7056713826) और प्रेम कुमार (मो. 9041348125), वार्ड-12 संजू कुमार (मो. 8708968292), वार्ड-13 में राजू (मो. 7988584424), वार्ड-14 में केला देवी (मो. 9813112867), वार्ड-15 में मुकेश (मो. 9896017591), वार्ड-16 में संदीप (मो. 9306158211) तथा सूरजभान (मो. 9254296241), वार्ड-17 में सोनू (मो. 8816949411) तथा गढी केसरी क्षेत्र में रणबीर (मो. 9813679488) और नई अनाज मण्डी गन्नौर में दीपक (मो. 9050441156) शामिल हैं। एसडीएम ने जानकारी दी कि गन्नौर में आम जनमानस को विभिन्न स्थानों पर 07 किरयाना स्टोरो को रसोई का सामान उपलब्ध कराने के लिए अधिकृत किया गया  है। इनमें रेलवे रोड पर पान सिंह पंसारी (पदम जैन मो. 9253490000), सब्जी मण्डी में भगवान दास ओम प्रकाश किरयाना स्टोर (विरेन्द्र कुमार मो. 9896077766) व देवराज सुनील कुमार स्टोर (मो. 9466514440), नगर पालिका रोड पर हरमिलाप किरयाना स्टोर (अरूण कुमार मो. 9896856202) व राधे श्याम किरयाना स्टोर (चन्द्र मो. 9467048300) तथा जीटी रोड़ गन्नौर पर शिव किरयाना स्टोर (अनुज कुमार 9812817087) और जीटी रोड गन्नौर स्थित सतपाल दी हट्टïी (अमन मदान मो. 9255650508) शामिल है। इस दौरान एसडीएम डा. संजय कुमार आम जनमानस से पूर्ण सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जरूरी है कि खांसी, बुखार व सांस लेने में दिक्कत आने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में उपचार करायें। यदि किसी अन्य को ऐसी समस्या है तो उसका भी उपचार करायें। किसी से भी हाथ न मिलायें। कम से कम एक मीटर की दूरी से ही आपस में बातचीत करें। मास्क तथा सैनेटाईजर का नियमित रूप से उपयोग करें। उपमंडल प्रशासन ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है, जिसके नंबर- 0130-2460810 पर संपर्क कर संबंधित जानकारी दी जा सकती है।

हरियाणा हेल्थ