सोनीपत में 26 तथा गन्नौर में 7 और गोहाना में 6 दुकानें शामिल, दुकानों पर फोन करके जरूरी सामान मंगवा सकती है जनता : जिलाधीश
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। जिलाधीश डा. अंशज सिंह ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान सोनीपत में अधिकृत किरयाना दुकानों पर ही दैनिक जरूरतों का सामान मिलेगा। आज जनता को आवश्यक खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए सोनीपत, गोहाना, गन्नौर व खरखौदा में विभिन्न किरयाना स्टोर कार्यरत रहेंगे। आज जनमान इनके सामने दिए गए फोन नम्बर पर फोन करके अपनी खाद्य वस्तुएं जैसे आटा, दाल, चावल व चीनी आदि मंगवा सकते हैं। जिलाधीश डा. अंशज सिंह ने बताया कि सोनीपत में विभिन्न स्थानों पर 26 किरयाना स्टोरो को इसके लिए अधिकृत किया है। इनमें सब्जी मंडी सोनीपत स्थित शिव ट्रेडिंग कम्पनी (सुरेश कुमार मो. 9050526401, 9050326401), सब्जी मंडी सोनीपत में आरके किरयाना स्टोर (आरके मो. 9255106331, 7015318863), सब्जी मंडी सोनीपत रोहित किरयाना स्टोर (नारायण शर्मा मो. 9050515831, 9813216270), सब्जी मंडी सोनीपत ओम शांति किरयाना स्टोर (कृष्ण कुमार मो. 9802881665, 9466322262), सब्जी मंडी सोनीपत मोहनलाल किरयाना स्टोर (चन्द्रभान व सुरेश कुमार मो. 9812142635, 9729935235), मिशन चौक सोनीपत स्थित श्री सत नारायण जयभगवान स्टोर (नवीन व अमित मो. 9812202127, 9253067008), गुड मंडी सोनीपत में टेकचंद बंसल एंड संस (शक्ति मो. 9466710088), दिल्ली रोड पर रामजी दास किरयाना स्टोर (मो. 9255565409), कच्चे क्वार्टर में बलदेव किरयाना स्टोर (मो. 9215551204), ओल्ड डीसी रोड पर मित्तल किरयाना स्टोर (मो. 9671503233), बंदेपुर में रजत प्रोविजनल स्टोर (रिंकू मो. 9215135650), मामा भांजा चौक पर यशपाल महेन्द्र कुमार स्टोर (मो. 9215537659), गांधी चौक पर फ्लोरेंस डिपार्टमेंटल स्टोर (मोहित मो. 9813311480), सेक्टर-14 में अरोड़ा प्रोविजनल स्टोर (म्यूर अरोड़ा मो. 9812636000), ओल्ड डीसी रोड पर सुपर स्टोर (बंटी खुराना मो. 9896800072), गुड़ मण्डी सोनीपत में नाथूराम चेतन स्वरूप (सीबी मो. 9050764089) तथा संजय ट्रेडिंग कम्पनी (मो. 9416013732), श्याम लाल शिव चरण किरयाना स्टोर (विक्की मो. 9466381309) और वैल्यू फूड्स (प्रतीक बंसल मो. 9034775424), बड़ा बाजार में राम मोहन किरयाना स्टोर (राकेश एंड दीपू मो. 8930557950), बहालगढ में रमेश किरयाना स्टोर (मो. 9034346152)व जय मां जीना किरयाना स्टोर (दिनेश मो. 9255470059) तथा खुराना किरयाना स्टोर (मो. 9813837300), राई में शिव किरयाना स्टोर (अर्जून मो. 8901554057) तथा मुरथल में गुरदयाल किरयाना स्टोर (विपिन मो. 7988150053) और खरखौदा में गर्ग किरयाना स्टोर (नवीन कुमार मो. 9671469300) शामिल है। जिलाधीश ने कहा कि गन्नौर में विभिन्न स्थानों पर 7 किरयाना स्टोरो को इसके लिए अधिकृत किया है। इनमें रेलवे रोड पर पान सिंह पंसारी (पदम जैन मो. 9253490000), सब्जी मंडी में भगवान दास ओम प्रकाश किरयाना स्टोर (विरेन्द्र कुमार मो. 9896077766) व देवराज सुनील कुमार स्टोर (मो. 9466514440), नगर पालिका रोड पर हरमिलाप किरयाना स्टोर (अरूण कुमार मो. 9896856202) व राधे श्याम किरयाना स्टोर (चन्द्र मो. 9467048300) तथा जीटी रोड़ गन्नौर पर शिव किरयाना स्टोर (अनुज कुमार 9812817087) और जीटी रोड गन्नौर स्थित सतपाल दी हट्टïी (अमन मदान मो. 9255650508) शामिल है। जिलाधीश ने जानकारी दी कि गोहाना में विभिन्न स्थानों पर 6 किरयाना स्टोरो को इसके लिए अधिकृत किया है। इनमें रोहतक गेट गोहाना स्थित अभिषेक इंटरप्राईजिज स्टोर (वेद प्रकाश गुप्ता मो. 9354552149), आदर्श नगर गोहाना में नरेन्द्रा ट्रेडर्स (सागर मो. 9416486340), पुरानी अनाज मंडी में जगदीश राय अशोक कुमार स्टोर (अशोक कुमार गोयल मो. 9215552068) व ज्ञानीराम वेद प्रकाश स्टोर (ईश्वर दास मो. 9354552149) तथा इंद्रसेन सुंदरलाल स्टोर (राजकुमार गोयल मो. 8708317263) और पुराना बस अड्डा में वासदेव रमेश कुमार स्टोर (रमेश कुमार मो. 9812584496) शामिल है।
दूध वितरण का समय किया निर्धारित
सोनीपत। नोवल कोरोना वारयस-19 के संक्रमण को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन से दुधियाओं के लिए घरों में दूध वितरण करने का समय निर्धारित किया है। अतिरिक्त उपायुक्त दिनेश यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुधिया अपने ग्राहकों को सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तथा सांयकाल भी 6:30 बजे से 8:30 बजे तक दूध वितरीत कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने दूधियाओं के वाहनों में पैट्रोल डालने के लिए भी पैट्रोल पंप मालिकों को आदेश दे दिए हैं। अत: दूध आपूर्ति को लेकर आम जनमानस को विचलित होने की आवश्यकता नहीं है।