पुलिस कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों ने दिया धरना

चोरी का सीसीटीवी फुटेज देने के बाद कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

जिला व्यापार मंडल सोनीपत
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। जिला व्यापार मंडल सोनीपत ने पुलिस के दुव्र्यवहार एवं कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर धरना शुरू किया। जिसमें शहर की सभी मार्केट के प्रधान तथा कई संस्थाओं के प्रधान शामिल हुए। इंडस्ट्री एरिया सोनीपत में कुछ दिन पहले एक व्यापारी के यहां तीन बार चोरी हुई। पुलिस को चोरी होने के बाद सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज के बाद व्यापारी द्वारा चोर भी पकड़ कर पुलिस को दे दिए गए थे। उसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट सोनीपत के व्यापारियों ने वीरवार को धरना शुरू किया गया। धरना शुरू करने के बाद सिटी थाना के अधिकारी सत्यवान ने पुलिस बर्ताव के लिए माफी मांगी तथा केस की 2 दिन में सच्चाई सामने लाने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। धरने पर व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला, संयोजक संजय वर्मा, महासचिव नरेंद्र धवन, प्रवक्ता एवं काठमंडी टिम्बर एसोसिएशन के प्रधान पवन तनेजा, उपप्रधान रामनारायण गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गोयल, तहसील रोड़ मार्किट प्रधान नवीन मंगला, रेलवे रोड़ मार्किट प्रधान रूपेंद्र गहलावत, विश्वकर्मा मार्केट प्रधान रविन्द्र सरोहा, गीता भवन फ्लाई ओवर मार्केट प्रधान गोबिंद लाल तनेजा, ककरोई रोड़ मार्केट प्रधान अनुज जैन, सारंग रोड़ मार्केट प्रधान देवेंद्र वर्मा, अनिल कपूर, अमित धीमान, महेंद्र गोयल, प्रयागराज मित्तल, चंद्रप्रकाश लूथरा, अरुण मित्तल, संजय खतरेजा, सुरेंद्र धीमान, राकेश गुप्ता, अनिल कपूर, प्रदीप खन्ना, मनोज जैन, संजय खतरेजा, राजेन्द्र धीमान, मनीष वधवा, रामचन्द्र पांचाल, श्रीनिवास बंसल, कंवल लाल गुप्ता, शशिकांत भारद्वाज, प्रदीप खन्ना, सोनीपत नगर सुधार मंच के प्रधान सरदार मोहन सिंह मनोचा, नरेन्द्र भूटानी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

क्राइम हरियाणा