रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के गणित विभाग के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय गणित क्विज में जीवीएम गल्र्ज कालेज की टीम ने द्वितीय पुरस्कार हासिल किया है। इस उपलब्धि पर संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा.ज्योति जुनेजा ने विजेता टीम की छात्राओंं को बधाई दी। विद्यार्थियों को गणित विषय में पारंगत करने व रूचि बढ़ाने के उद्देश्य से महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में गणित क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कालेजों की 24 टीमों ने हिस्सा लिया। जीवीएम की गणित विभागाध्यक्ष रोहिणी मदान के निर्देशन में जीवीएम की टीम ने भी गणित क्विज मेंं भाग लिया। जीवीएम की छात्राओं ने दमदार प्रदर्शन करते हुए क्विज में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर जीवीएम की प्राध्यापिका प्रियंका ने बताया कि गणित क्विज में प्रथम स्थान विश्वविद्यालय के गणित विभाग ने हासिल किया और तृतीय स्थान भी गणित विभाग को ही मिला। कालेज लौटने पर जीवीएम की क्विज की छात्राओं का स्वागत किया गया। प्राचार्या डा. ज्योति जुनेजा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हर प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेना चाहिए।