पूर्व की सरकारों में विकास का पर्याय केवल भ्रष्टाचार : पुनिया

शिक्षित पंचायतों
राजेश सलूजा, बरवाला। बरवाला हलका का विकास केवल भाजपा ही कर सकती है। इसलिए हलका के विकास के लिए चुनाव में कमल का फूल खिलाने का काम करें। यह बात आज भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पुनिया ने हलका के गांव मिरका, डाबड़ा, भगाना  में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए कही। इससे पूर्व गांव में पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान सुरेंद्र पुनिया ने कहा कि चुनाव में विरोधी प्रत्याशी बरवाला हलका के विकास को लेकर बात करने से बच रहे हैं। पूर्व की कांगे्रस और पूर्व इनेलो सरकार में बरवाला हलका में कितना विकास हुआ यह सभी जानते हैं। पूर्व की सरकारों में विकास का पर्याय केवल भ्रष्टाचार था। इसके सहारे सत्ता में बैठे दलाल अपना विकास करते थे। भाजपा सरकार ने पांच साल में इस परिपार्टी को खत्म किया। शिक्षित पंचायतों का गठन करवाया, जिससे विकास कार्यों में गुणवत्ता आई और भ्रष्टाचार पर लगाम लगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी हलकों में समान रूप से विकास कार्य करवाने चाहे वहां पर भाजपा का विधायक ना हो। बरवाला हलका में भाजपा सरकार ने पांच सालों में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी। हलका के विकास को लेकर जितने भाजपा सरकार में हुए उतने कभी भी नहीं हुए। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पुनिया ने कहा कि बरवाला में विकास केवल भाजपा ही करवा सकती है। जनता से मिल रहे समर्थन से हलका में भाजपा की विजय होगी। इस दौरान उनके साथ सरपंच धर्मवीर, करण सिंह, सूर्यदीप, सरपंच जीवन फौजी, बनवारी लाल, पूर्व सरपंच बलजीत सिवाच जुगलान, डॉ. राजेंद्र, प्रवीण सैनी, धर्मेंद्र भगाना, धीरेंद्र हुड्डा व राजेंद्र ठेकेदार सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता भी उपस्थित रहे।

राजनीति हरियाणा