सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही भाजपा सरकार : रामचंद्र जांगड़ा
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण विकास निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभपात्र पूरी तरह से फायदा ले रहें है। जांगड़ा गुरूवार को विश्वकर्मा धर्मशाला में हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण विकास निगम के लाभपात्रों को चैक वितरित करने के उपरांत संबोधित कर रहे थे। जांगड़ा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार मुक्चयमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम द्वारा जितने लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है, उतनी अब तक किसी भी सरकार ने उपलद्ब्रध नहीं करवाई। इस दौरान उन्होंने 62 दिव्यांग और वंचित लोगों को 53 लाख 500 रूपये की आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए गए। उन्होनें कहा कि ये सभी लोग इस राशि से अपना रोजगार शुरू करें और समाज की मुख्यधारा से जुडक़र प्रदेश के विकास में भागीदारी बढाएं। इस अवसर पर कार्यक्रम निगम के जिला प्रबंधक वजीर सिंह दांगी, परियोजना अधिकरी जगदीश पाहूजा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।