चैंपियनशिप में लिटल एंजल्स स्कूल ने 12 गोल्ड, 12 सिल्वर व 10 कांस्य पदक जीते

चैंपियनशिप में लिटल एंजल्स स्कूल ने 12 गोल्ड, 12 सिल्वर व 10 कांस्य पदक जीते

अमन अटकान, सोनीपत। लिटल एंजल्स स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय जिमनास्टिक चैंपियनशिप में लिटल एंजल्स स्कूल सोनीपत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने 12 गोल्ड, 12 सिल्वर व 10 कांस्य पदक प्राप्त किए। अंडर 17 (आर्टिस्टिक) महिला वर्ग में तनवी, सिद्वी, समीहा, तितिक्षा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 15 (रिदमिक) महिला वर्ग में एकजोत, गुंजन, अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 15 (रिदमिक) बालिका वर्ग में गुंजन ने प्रथम व अंशिका ने दूसरा स्थान व एकजोत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 (आर्टिस्टिक) बालिका वर्ग में भूमिका ने दूसरा स्थान व महक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 15 बालक वर्ग में प्रतीक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 13 (अर्टिस्टिक जिम) बालिका वर्ग में आशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 13 (रिदमिक जिम) बालिका वर्ग में श्रुति व महक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 (आर्टिस्टिक) बालिका वर्ग में तुलिका ने दूसरा स्थान व प्रियांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 (रिदमिक) बालिका वर्ग में हितांशी ने प्रथम स्थान, नव्या ने दूसरा स्थान व सुहानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-9 बालक वर्ग में प्रथम ने पहला, दक्ष ने दूसरा व समीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-9 बालिका वर्ग में साम्या ने प्रथम, आराध्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी खिलाड़ियों के अभिभावकों ने अपने बच्चों की सफलता का श्रेय विद्यालय प्रशासन को दिया और कहा कि विद्यालय के पूर्ण सहयोग से ही बच्चे सफलता की ऊंचाइयों को छू रहे हैं। विजयी खिलाड़ियों का विद्यालय में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। विद्यालय के चेयरमैन आशीष आर्य, डॉ0 नेहा आर्य व प्रधानाचार्या आशा गोयल ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दीं। चेयरमैन आशीष आर्य ने सभी खिलाड़ियों की खेल भावना को सराहा व भविष्य में शानदार खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
खेल गैजेट देश हरियाणा हेल्थ