पुराने सदाबहार गीतों के साथ बॉलीवुड के आधुनिक तडक़े पर झूमी छात्राएं
Posted on September 7, 2019
>नृत्य और गायन प्रतिभाओं को तराशने के लिए जीवीएम में कला उत्सव का आयोजन, गायन में निशा ने बाजी मारी और नृत्य में शीतल रही अव्वल
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। छात्राओं में छिपी नृत्य तथा गायन प्रतिभा का तलाशने व तराशने के उद्देश्य से जीवीएम गल्र्ज कालेज में शनिवार को कला उत्सव का आयोजन किया गया, जिसकी एकल नृत्य स्पर्धा में शीतल तथा एकल गायन में निशा ने बाजी मारी। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा. ज्योति जुनेजा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कला उत्सव में छात्राओं ने पुराने सदाबहार गीतों की धूम के साथ बॉलीवुड का धमाकेदार तडक़ा लगाया। एक से बढक़र एक नृत्य व गायन की प्रस्तुतियों ने जीवीएम परिसर को संगीतमय बना दिया। मंच का संचालन कर रही प्राध्यापिका भूमिका शर्मा भी संगीत की मस्ती में झूमती नजर आई, जिन्होंने गायकी व शायराना अंदाज में खूबसूरती के साथ मंच का कुशल संचालन किया। कला उत्सव की एकल गायन स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल करने वाली बीए अंतिम वर्ष की निशा ने – कजरा मोहब्बत वाला अंखियों में ऐसा डाला की मधुर प्रस्तुति दी। एकल गायन में बीए प्रथम वर्ष की सुजाता व बीए अंतिम वर्ष की प्रिया ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष की ईशा व बीए द्वितीय वर्ष की सरगम ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया और बीए द्वितीय वर्ष की सुमित्रा व बीएससी प्रथम वर्ष की तनू को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में लावणी नृत्य की प्रस्तुति देने वाली शीतल अव्वल रही तथा क्लासिकल नृत्य पेश करने वाली रश्मि ने द्वितीय और आशा (हरियाणवी डांस) व मनीषा (बॉलीवुड डांस) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। युगल डांस स्पर्धा में बॉलीवुड डांस करने वाली शायना व आरजू की जोड़ी को विजेता तथा राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति देने वाली आकांक्षा व मानसी की जोड़ी ने उप-विजेता का खिताब जीता। समूह नृत्य में मानसी गु्रप (मानसी, राधिका, प्राची, हिमानी, भावना) व तन्नू ग्रुप (रितु, तन्नू, अपूर्वा, तमन्ना, कीर्ति, मीनू, अनन्या व दीपिका) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। मानसी गु्रप ने फ्यूजन डांस की बेहतरीन प्रस्तुति दी तो तन्नू गुु्रप ने स्नातक प्रथम वर्ष से अंतिम वर्ष तक के सफर को अपने डांस में भावनात्मक रूप में दर्शाया। समूह नृत्य में मस्तानी गु्रप (आकांक्षा, नेहा, काजल, रश्मि, पूजा, कोमल, शिवानी) ने द्वितीय तथा अंशिका गुु्रप (प्रिंसी, अंशिका, रिया, कोमल) ने तृतीय स्थान हासिल किया। कला उत्सव में जीवीएम की प्राध्यापिकाएं भी खुद को रोक नहीं सकी और उन्होंने मनोहारी दमदार समूह नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसमें तारिका सेठी, रूचिका विरमानी, प्रीति, अनीता राणा, महिमा सांगवान, वंदना, कामिनी नासा, मीना, कीर्ति कुमारी व कीर्ति शामिल थी। इस दौरान बीए प्रथम वर्ष की सुमन देशभक्ति गीत पर योगासनों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। साथ ही एनसीसी की छात्राओं (पूजा कौशिक, हिना, सुरूचि, हर्षिता, सुनिधि, निधि, ईशा, आशा, प्रिया, गरिमा वसुंधरा, निधि भारद्वाज व समृद्धि) ने विशेष नृत्य की प्रस्तुति देते हुए धूम मचा दी। नृत्य व गायन स्पर्धाओं में निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन प्राध्यापिका रोहिणी मदान, अनीता सैनी, किरण कपूर, प्रियंका, सुनीता धवन व करण सैनी ने निभाई। इस मौके पर उन्नत भारत अभियान की प्रभारी डा. मंजूला सपाह के निर्देशन में सभी छात्राओं को अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण तथा जीवीएम परिसर को पोलिथिन मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। अंत में संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा. ज्योति जुनेजा ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए छात्राओं का उत्साहवद्र्धन किया।