दृष्टि, दिशा, विजन के समावेश से जनदृष्टा हैं प्रधानमंत्री मोदी : नड्डा
रोहतक में मन की बात, पौधरोपण के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता के घर जलपान को पहुंचे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
रोहतक।< भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डïा ने कहा कि देश के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए दृष्टि, दिशा, विजन के समावेश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनदृष्टïा की भूमिका में हैं। उन्होंने कहा कि आज तक हुई मन की बात के 55 एपिसोड के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक सरोकार की विचारधारा को बलवान करने पर जोर दिया है ताकि हमारा देश सामाजिक मूल्यों के आधार पर अपनी उत्कृष्टïता को हासिल कर सके। नड्डा रविवार को श्री विश्वकर्मा स्कूल परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के उपरांत उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेडियो कार्यक्रम मन की बात में अब तक उठाए गए सभी विषय सामाजिक हैं और वे एक जन आंदोलन का रूप ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2016 में मन की बात कार्यक्रम शुरू किया था और अब तक उनके 55 एपिसोड हो चुके हैं। किसी भी एपिसोड में प्रधानमंत्री ने राजनीतिक विषय पर कोई चर्चा नहीं की बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर ही फोकस रखा है। यह हर्ष की बात है कि देश की जनता ने इन सभी विषयों को गंभीरता से लिया और उन्हें जन आंदोलन के रूप मेें परिवर्तित कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के सभी विचार ऐसे हैं जिनसे देश की एकता व अखण्डता को मजबूती मिलती है। वे केवल प्रधानमंत्री नहीं बल्कि उनकी छवि जन संरक्षक के रूप में उभर कर सामने आई है। उनके विचारों से उनकी बहुआयामी प्रतिभा भी प्रतिलक्षित होती है। कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पढऩे वाले बच्चों की चिंता को भी दूर किया है और उन्हें यह मंत्र दिया है कि परीक्षाओं में कैसे सफलता प्राप्त की जा सकती है। बच्चों को परीक्षाओं में सफलता के लिए किताबे पढऩे के लिए भी पे्ररित किया गया है। बच्चों के साथ-साथ श्री मोदी ने युवाओं के साथ भी आत्मसात करते हुए उन्हें दिशा दिखाने का काम किया है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने कैंसर जैसे रोग से लडऩे वाले बच्चों के साहस की चर्चा भी अपने एपिसोड में की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से किसान व किसानी के विषय को भी छुआ है और उनसे आग्रह किया है कि परम्परागत खेती के स्थान पर अधिक उत्पादन के लिए तकनीक आधारित खेती का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि हरियाणावासियों के लिए आज का एपिसोड यादगार रहेगा क्योंकि उन्होंने आज के कार्यक्रम में जल संरक्षण को लेकर हरियाणावासियों को शाबासी दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर जल संरक्षण का मुद्दा अब जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का यह सौभाग्य है कि श्री नड्डा हम सबके बीच बैठकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात सुन रहे हैं।
नए सदस्यों को अपने हस्ताक्षरों से पार्टी में करवाया शामिल
भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने श्री विश्वकर्मा स्कूल परिसर में संगठन पर्व के तहत आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान में स्वयं हस्ताक्षर करके पार्टी में नए सदस्यों को शामिल करवाया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली बार भाजपा ने 11 करोड़ सदस्य बनाकर पूरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी होने का रिकार्ड कायम किया था। पार्टी इस बार फिर से अपना ही रिकार्ड तोड़ते हुए करीब 20 करोड़ सदस्यों के साथ नया रिकार्ड बनाएगी। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर मिस कॉल करके, साधारण फार्म भरकर व नमो एप अथवा एस.एम.एस. के माध्यम से नए सदस्य पार्टी में जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। श्री नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोड़े।
मयूर पार्क में किया पौधरोपण
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इससे पहले काठमंडी स्थित मयूर पार्क में पौधरोपण किया। उन्होंने पार्क में स्थापित किए गए अटल सेवा केन्द्र का भी निरीक्षण किया। स्वच्छता अभियान के तहत उन्होंने डस्टबिन भी वितरित किए। उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण भी विकास का प्रतीक है।
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मान
नड्डा ने काठमंडी स्थित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व पार्षद जयकिशन राजोतिया के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उनके घर पर ही जलपान किया। श्री नड्डा मयूर पार्क से पूर्व पार्षद के घर तक पैदल चलकर गए और इस बीच लोगों ने फूलों की पंखडियां बरसाकर उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी मौजूद थे।इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा के प्रभारी डॉ. अनिल जैन, प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद संजय भाटिया, सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल, महंत बालकनाथ, मेयर मनमोहन गोयल, महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, जिला महामंत्री धर्मबीर शर्मा, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी रणदीप घणघस, भाजपा नेता दिनेश कलावड़िया व सतीश आहूजा, चेयरमैन रामचन्द्र जागड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, धीरज चावला, ईश्वर सिंघल, विकास बंसल, रेणु डाबला, मण्डल अध्यक्ष सतीश रोहिल्ला, विकास रोहिल्ला, राजकुमार कपूर, पूर्व पार्षद जयकिशन, कमल धींगड़ा, अनिल बधवार, संजय गौतम, रणबीर ढाका, चेतना अरोड़ा, वजीर खोखर, हंसराज जागड़ा, पूजा खटक, कर्नल राजेंद्र सुहाग, मदनमोहन वधवा व रिंकू कपूर आदि मौजूृद रहे।