उत्तराखंड भ्रात मण्डल भवन में सदस्यता अभियान का आयोजन
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत<। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत उत्तराखंड भ्रात मण्डल भवन पटेल नगर में सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल झरोटी (सदस्यता अभियान प्रमुख ) जिला उपाध्यक्ष, सोनीपत एवं चेयरमैन मार्केटि कमेटी खरखौदा) उपस्थिति थे। अन्य गणमान्य ब्यक्तियों में ईशवर सिह रावत (उतराखण्ड प्रकोष्ठ भाजपा प्रदेश सह संयोजक), किरन पंत (महिला संयोजक उतराखण्ड प्रकोष्ठ सोनीपत) व किरण जोशी उपस्थिति थे। कार्यक्रम का सन्चालन प्रकोष्ठ भाजपा सोनीपत जिला सयोजक कुलदीप सिंह रावत द्वारा की गई। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एम गणमान्य अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। ततपश्चात कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को मुख्य एवं माननीय अतिथियों द्वारा संबोधित किया गया। साथ ही यह जानकारी दी गयी कि किस प्रकार मिस्डकॉल के द्वारा वे बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सकते है। इस दौरान अनेक लोगो को सदस्यता ग्रहण करायी गयी। लोगो ने कार्यक्रम बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड भ्रात मण्डल, सोनीपत के प्रधान कीर्ती बल्लभ, महासचिव रामलाल नौटियाल, उप प्रधान विजय सिंह बिष्ट, शुनील दत्त बडोला, धर्मानंद उनियाल, मोहन लाल शर्मा, चतुर सिंह बिष्ट, आदि सदस्य मौजूद रहे।