युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी भेजा जेल
\सोनीपत जिले की थाना राई पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने की घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी योगेन्द्र सिंह पुत्र हुकम सिंह निवासी जीवन विहार शहर सोनीपत का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि गत 25 जुलाई को जिला करनाल निवासी एक युवती ने थाना राई में शिकायत दी थी कि योगेन्द्र सिंह पुत्र हुकम सिंह निवासी जीवन विहार शहर सोनीपत ने जी0टी0 रोड़ के नजदीक उसके साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी है। अनुसंधान टीम में नियुक्त महिला स0उ0नि0 सन्तोष ने टीम के साथ कार्यवाही करते हुये पीडिता का शारीरिक डाक्टरी परीक्षण करवाने के उपरान्त न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाकर महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाई गई। दूसरी तरफ कार्यवाही करते हुये घटना के उक्त आरोपी योगेन्द्र सिंह पुत्र हुकम सिंह निवासी जीवन विहार शहर सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय मे पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।