सिरसा अनाज मंडी में दिनदहाड़े 13 लाख की लूट

चानन सिंह गुर्जर, सिरसा। अनाज मंडी में दुकान नम्बर 1 से दिनदहाड़े 4 युवकों ने 13 लाख की लूट करके हुए फरार। 4 युवकों ने मंडी में एक नम्बर दुकान में घुसकर दिया लूट की घटना को अंजाम। युवकों में 2 के पास पिस्तौल व दो के पास थे कापे। मौके पर दलबल के साथ पहुंचे एसपी अरुण नेहरा। सिरसा अनाज मंडी में दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। दोपहर करीब 2:15 बजे लूट की है वारदात हुई । दुकान नंबर 1 के चौबारे पर विनोद चांदपुरिया और उनके मुनीम को बंधक बनाकर 4 सशस्त्र युवकों ने करीब 13 लाख लूट लिए। लुटेरे एक कार में सवार होकर आए थे और चारों युवकों ने चेहरा ढक रखा था। हरियाणा में सिरसा की अनाज मंडी में बुद्धवार को पांच नकाबपोश एक आढ़ती से पिस्टल की नोक पर 13 लाख रूपए लूटकर फरार हो गए। लुटेरे आढ़ती व उसके मुनीम को दुकान में बांधकर चले गए जिससे वारदात का कुछ समय बाद खुलासा हो पाया। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अरूण नेहरा ,शहर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरंसिक टीम ने मौके से सबूत एकत्रित किए हैं। लुटेर एक सफेद कार पर सवार होकर आए थे। सिरसा पुलिस विभिन्न मार्गों के अलावा पंजाब व राजस्थान की सरहद पर नाकेबंदी कर आरोपियों की धर-पकड़ में लग गई है। वारदात के आरोपियों की टोह के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। शहर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सिरसा अनाज मंडी की दुकान संख्या 102 के प्रथम तल पर आढ़ती विनोद अग्रवाल व मुनीम दयानंद हर रोज की तरह काम काज में लगे थे। दोपहर के समय एक सफेद रंग की कार में पांच लोग सवार होकर आए जिनमें से एक कार में ही बैठा रहा जबकि चार नकाबपोश यकायक दुकान में घुसकर चौबारे पर चढ़ और आढ़ती विनोद अग्रवाल व मुनीम दयानंद के कनपट्टी पर पिस्तोलें तानकर नकदी देने को कहा,आनाकानी करने पर हाथापाई भी की। नकाबपोश बदमाशों ने सेठ विनोद अग्रवाल व मुनीम दयानंद के हाथ पैर बांधने के अलावा आखों पर भी पट्टी बांध दी ओर गल्ले में रखी तेरह लाख की राशि लुटकर फरार हो गए। लुटेरे जाते-जाते दुकान का दरवाजा भी बंद कर गए। घबराए सेठ विनोद व मुनीम ने जैसे तैसे अपने मुहं से पट्टी हटाई व हाथ-पांव खोले और खिड़की से गली में चाय बनाने वाले को आवाज देकर बुलाया जिसने दुकान का दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद दुकानदार विनोद अग्रवाल ने पुलिस व आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सूचित किया जिसके बाद शहर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह व पुलिस अधीक्षक अरूण नेहरा मौके पर पहुंचे। दिन दिहाड़े वारदात की सूचना पाकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। दिनदिहाड़े बड़ी वारदात को लेकर आढ़तियों में रोष है। आढतियों ने बताया कि अनाज मंडी में आपराधिक वारदात कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी मुनीम से लूट व चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। थोड़े समय पहले एक साथ 32 दुकानों के ताले टूटने की घटना मंडी में हुई थी जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। बताया जा रहा है कि सिरसा जिले में बढ़ी नशाखोरी के कारण लुट,हत्या व चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अरुण नेहरा ने कहा कि उन्होंने पूरे मामले की पड़ताल कर ली है। आरोपी शीघ्र पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है। सीसीटीवी की फुटेज को भी देखा जा रहा है। अनाज मंडी में आज दोपहर व्यापारी विनोद अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर उसे बंधक बनाकर 13 लाख रुपये हुई डकैती के मामले में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने कहा कि यह डकैती पुलिस प्रशासन व सरकार द्वारा अनाज मंडी में मुहैया करवाई जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया प्रश्र अंकित करती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी बार-बार पुलिस प्रशासन से सुरक्षा का आग्रह हमेशा करते रहे है लेकिन हर बार पुलिस प्रशासन सिवाय कोरे आश्वासन के कुछ नहीं करता। आज हुई डकैती से व्यापारी वर्ग पूरी तरह से दहशत में है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रोशनलाल गोयल, उप प्रधान अंजनी कनोडिया, नगर प्रधान केदार पाहवा, सचिव जयप्रकाश भोलूसरिया, सुशील कंदोई, देवेंद्र सोनी, सतीश शर्मा सहित अन्य व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस ने उक्त डकैती मामले में आरोपियों को शनिवार तक नहीं गिरफ्तार करता है तो व्यापार मंडल तुरंत एक बैठक बुलाकर सिरसा बंद का आह्वान करेंगे तथा धरना एवं भूख हड़ताल करने पर मजबूर होंगे।&
क्राइम देश हरियाणा