सदस्यता अभियान में तेजी लाएगी भाजपा : जैन
अमन अटकान, सोनीपत। भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे सदस्यता अभियान को गति देने के लिए मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने सोनीपत विधानसभा के शक्ति केंद्र प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक ली तथा अपने-अपने क्षेत्र में पूरी सक्रियता के साथ अधिक से अधिक कार्यकत्र्ता जोडने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सक्रिय कार्यकत्र्ता की संख्या भी बढानी है, जो निरंतर पार्टी की गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने अपने सेक्टर 15 स्थित अपने कैंप कार्यालय में शक्ति केंद्र प्रमुखों की एक बैठक ली। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है और इससे ठीक पहले पार्टी का सदस्यता अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें सोनीपत विधानसभा में पूर्व के मुकाबले 30 प्रतिशत अधिक कार्यकत्र्ताओं की संख्या में बढोतरी करनी है। इसके लिए शक्ति केंद्र प्रमुख अपने-अपने दायरे में आने वाले बूथों पर गहन सदस्यता अभियान को चलाएं। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख की कडी को भी हमें मजबूत करना है और इसके लिए सक्रिय पदाधिकारियों को प्रत्येक 60 मतदाताओं के मुताबिक जिम्मेदारी तय करनी है, ताकि भाजपा की विचारधारा से अधिक से अधिक लोगों को जोडा जा सके और उनकी समस्याओं का समाधान कराते हुए केंद्र-प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिलना सुनिश्चित कराया जा सके। इस मौके पर शशि दुरेजा, नवीन मंगला, डा संजय सेहरा, पुरूषोत्तम शर्मा, हुकम सिंह जोगी, जगबीर छिक्कारा, सुरेंद्र खत्री, सरदार मंजीत सिंह, निर्मल जैन, राजीव खत्री, मनोज शर्मा, सुरेंद्र मदान, कृष्ण कबीरपुर, सुरजीत दहिया, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।