विपक्षी दलों ने माना भाजपा विचारधारा का लोहा : ग्रोवर
कहा, जनकल्याण पर केंद्रीत है भाजपा सरकार की नीतिया, ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में हो रहा है विकास, चुनाव के बाद खाली होगा हुड्डा का फ्लैट, रोहतक हुड्डा का नहीं डॉ. मंगल सैन का गढ़, हुड्डा के लिए भाजपा के दरवाजे बंद<
रोहतक।< सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा है कि विपक्षी दलों के नेताओं ने भी भाजपा की विचारधारा का लोहा माना है और यही वजह है कि दूसरे दलों के छोटे-बड़े नेता बड़ी संख्या में लगातार भाजपा में शामिल हो रहे है। ग्रोवर आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय में वार्ड नम्बर 10 से पार्षद राहुल देशवाल के पार्टी में शामिल होने के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। ग्रोवर ने कहा कि भाजपा सरकार की सभी नीतिया जनकल्याण पर केंद्रीत है और काम करने का तरीका भी अलग है। यही वजह है कि दूसरे दलों के नेताओं का भाजपा के प्रति आकर्षण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ-सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का स्पष्टï संदेश है कि ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में बिना किसी भेद भाव के बराबर विकास कार्य करवाये जाये। नगर निगम के सभी 22वार्डो में बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विकास कार्य करवाये जायेंगे। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए सहकारिता मंत्री ग्रोवर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डïा को चंडीगढ़ में मिला हुआ फ्लैट भी खाली हो जायेगा। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा जिला की चारों विधानसभा सीटों पर विजय दर्ज करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रोहतक भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डïा का नहीं जनता का गढ़ है। जो जनता की सेवा करेगा, उसी का गढ़ माना जायेगा। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत डॉ. मंगल सैन ने सात बार रोहतक से विधानसभा का चुनाव जीता है इसलिए रोहतक डॉ. मंगल सैन का गढ़ है। ग्रोवर ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि सत्ता में रहते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डïा न तो रोहतक क्षेत्र का विकास करवा पाये और न ही नौजवानों को रोजगार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की राजनीति में नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी ने विस्फोट अवश्य हो सकता है। एक और सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डïा के लिए भाजपा के दरवाजे एकदम बंद है। ग्रोवर ने पार्षद राहुल देशवाल व उनके समर्थकों को पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया और कहा कि उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जायेगा। पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान के नाम पर संगठन पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल देशवाल ने पार्टी की नीतियों में विश्वास जाहिर किया है। पार्टी में भी उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। पार्टी की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल देशवाल ने कहा कि सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर की कार्यशैली और भाजपा की देशहित की नीतियों के चलते ही उन्होंने पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी दायित्व सौंपा जायेगा वे उसका पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, जिला महामंत्री सतीश आहुजा, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रमेश भाटिया, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, पार्षद सुरेश किराड़, पार्षद रामू, जयसिंह लाकड़ा, विकास रोहिल्ला, ज्योत्सना रोहिल्ला, आशा रानी, सुनीता सेन, रेणू डाबला व सूरज रसवंत सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।