अनुभव से खेल प्रतिभा को मिलता है बढ़ावा : पंवार

>लिटिल एंजल हॉकी सीरिज में कांग्रेस नेता सुरेंद्र पंवार ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। >कांग्रेस नेता सुरेंद्र पंवार ने कहा कि सीनियर खिलाडिय़ों के साथ खेलने से खेल प्रतिभा को बढ़ावा मिलता है। ऐसे अवसर बहुत ही कम होते है, जब सीनियर खिलाड़ी जूनियर खिलाडिय़ों के साथ खेलकर खेल की बारीकियों से अवगत करवाते है। इसलिए जब भी ऐसा मौका मिले तो खिलाडिय़ों को चूकना नहीं चाहिए। इससे न सिर्फ खेल प्रतिभा अव्वल होती है, बल्कि जीवन भी सफलता के पथ पर तेज से आगे बढ़ता है। जूनियर खिलाडिय़ों को अनुभव सांझा कर सीनियर खिलाडिय़ों को बहुत सकून मिलता है। लिटिल एंजल हॉकी सीरिज इसका सबसे प्रमाण है, जहां पर सीनियर खिलाड़ी, जूनियर खिलाडिय़ों के साथ खेल रहे है। कांग्रेस नेता सुरेंद्र पंवार सेक्टर-4 स्थित हॉकी ग्राऊंड में आयोजित लिटिल एंजल्स हॉकी सीरिज में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के उपरांत खिलाडिय़ों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत होती रहती है, लेकिन खिलाड़ी को कभी भी हताश नहीं होना चाहिए। खिलाड़ी को अपने लक्ष्य से नहीं भटकना चाहिए। यदि लक्ष्य निधार्रित रहेगा तो एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने हॉकी सीरिज में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रेम सिंह दहिया, रमेश बजाज, कुलदीप सिवाच,  देवेंद्र गुलिया, अनिल डबास, अरविंद, नरेश आंतिल, अनिल, राजीव दहिया, अनिल धीमान, नरेंद्र, प्रेम सहित अन्य मौजूद रहे।
खेल देश राजनीति हरियाणा