विस चुनावों को लेकर 15 जुलाई के बाद सक्रिय होगी कांग्रेस : हुड्डा
शोक छाबड़ा, चंडीगढ।<विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की क्या तैयारियां हैं, इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस आने वाली 15 तारीख के बाद से प्रदेश में सक्रिय हो जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनावों को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। इसी दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, रोजाना कई कत्ल होते हैं, बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं। भाजपा की प्रदेश सरकार विफल है, ये प्रदेश को पीछे धकेलने मे लगे हुए हैं। हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनावों में में मोदी लहर थी, लेकिन प्रदेश की वर्तमान सरकार की कोई भूमिका नहीं रही। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सरकार भगाने व कांग्रेस की नीतियों पर जीत मिलेगी। हुड्डा इनेलो पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनेलो विपक्षी दल होने के बावजूद भी सरकार का सहयोगी दल बन कर चला, जो अब सार्वजनिक हो चुका है। उन्होंने कहा कि इनेलो के लोग जो पहले मेरे विरोधी थे, आज वे ही भाजपा में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में मुकाबला कांग्रेस व भाजपा में होगा। हुड्डा ने प्रदेश कांग्रेस की कमजोरी पर बोलते हुए कहा कि प्राईमरी यूनिट संगठन की कमी है, जिसके न होने का नुकसान होता है। संगठन मजबूत होना जरूरी है। उधर, प्रदेश की महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान के इस्तीफे पर कहा कि वह उनकी मर्जी थी, तभी राहुल पर दवाब बनाने के लिए इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि अशोक तंवर इस्तीफा दें या नहीं यह उनके विवेक की बात है।
मानेसर लैंड स्कैम में मिली अगली तारीख<
पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में चल रहे मानेसर लैंड स्कैम के केस की सुनवाई में आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पेश हुए। हुड्डा के साथ ही मामले के अन्य आरोपी भी कोर्ट में पेश किए गए। आज की सुनवाई के दौरान मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सहित सभी आरोपियों पर आरोपों को लेकर बहस जारी रही। मामले की अगली सुनवाई अब 16 जुलाई होगी। 16 जुलाई को भी आरोपियों पर आरोपों को लेकर बहस होगी। बता दें कि 24 अगस्त 1982 को पंचकूला सेक्टर छह में 3360 वर्गमीटर का प्लॉट नंबर सी -17 तत्कालीन मुख्यमंत्री भजनलाल ने एजेएल प्रकाशन समूह के हिंदी अखबार नवजीवन को अलॉट किया था। कंपनी को इस पर छह माह में निर्माण शुरू करके दो साल में काम पूरा करना था, लेकिन वह 10 साल में भी ऐसा नहीं कर पाई। इसके बाद 30 अक्टूबर 1992 को हुडा ने अलॉटमेंट कैंसिल करके प्लॉट को वापस ले लिया। 14 मार्च 1998 को एजेएल की ओर से आबिद हुसैन ने चेयरमैन हुडा को प्लॉट अलॉटमेंट की बहाली के लिए अपील की। 14 मई 2005 को हुडा के चेयरमैन ने अफसरों को एजेएल कंपनी के प्लॉट अलॉटमेंट की बहाली की संभावनाएं तलाशने को कहा, लेकिन कानून विभाग ने अलॉटमेंट बहाली के लिए साफ तौर पर इन्कार कर दिया।