रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। खरखौदा मार्केट कमेटी के चेयरमैन व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल झरोठी को जिला सदस्यता प्रमुख नियुक्त किया गया है। भाजपा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उदेश्य से यह कदम उठाया है। जिसके तहत भाजपा ने पहले से 30 प्रतिशत अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। नवनियुक्त जिला सदस्यता प्रमुख अनिल झरोठी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 जुलाई से सदस्यता अभियान का श्रीगणेश करेगें। उन्होंने अपनी नियुक्त पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, सदस्यता प्रमुख गोविन्द भारद्वाज, सहप्रमुख विशाल सेठ, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. धर्मबीर नांदल सहित अन्य भाजपा के वरिष्ट नेताओं को आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी पार्टी ने उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी जिम्मेवारी से करेगें। उन्होंने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान को वे अपनी पूरी कर्तव्यनिष्ठा से चलाएगें और पार्टी के पहले से 30 प्रतिशत अधिक सदस्यता लक्ष्य को वे हर हाल में हासिल करेगें। उन्होंने बताया कि फरमाणा मंडल में बलबीर को सदस्यता मंडल प्रमुख व दिनेश ठेकेदार व जयप्रकाश को सदस्यता मंडल सहप्रमुख बनाया गया है। रोहट मंडल में ओमप्रकाश कंवाल को सदस्यता मंडल प्रमुख तथा कृष्ण ककरोई व यशपाल को सदस्यता सहप्रमुख बनाया गया है। खरखौदा मंडल में ओम पहलवान को सदस्यता मंडल प्रमुख व संदीप राणा व सुनील पांचाल को सदस्यता सह प्रमुख बनाया गया है। हल्का बरोदा के भैसवाल मंडल में प्रदीप को मंडल सदस्यता प्रमुख, बलबीर व आंनद को सदस्यता सह प्रमुख बनाया गया है।
कथुरा मंडल में जगदीश फौजी को सदस्यता मंडल प्रमुख व नवीन तथा सत्यवान को सदस्यता मंडल सह प्रमुख बनाया गया है। सोनीपत विधानसभा में महाराजा अग्रसेन मंडल में राजेश दलाल को सदस्यता मंडल प्रमुख, जबकि सुरेन्द्र बाल्याण व दीपक को सदस्यता सह प्रमुख बनाया गया है। नेता जी सुभाष मंडल में संजय मलिक को सदस्यता सह प्रमुख व मुकेश बत्रा तथा अमरप्रीत बब्ला को सदस्यता सह प्रमुख बनाया गया है। शहीदभगत सिंह मंडल में जगबीर छिक्कारा को सदस्यता मंडल प्रमुख व राजभल्ला व सुरेन्द्र मदान को सदस्यता सह प्रमुख बनाया गया है। गोहाना विधानसभा में गोहाना मंडल में रमेश कश्यप को सदस्यता मंडल प्रमुख व सुरजमल व नत्था सैनी को सदस्यता मंडल सह प्रमुख बनाया गया है। खानपुर मंडल में मनजीत पिनान को सदस्यता मंडल प्रमुख व बलवान दोदवा व रवि को सदस्यता मंडल सह प्रमुख बनाया गया है। मोहाना मंडल में सितेन्द्र को सदस्यता मंडल प्रमुख व साहिल व पंकज को सदस्यता मंडल सह प्रमुख बनाया गया है। गन्नौर मंडल में सुभाष सरोहा को सदस्यता मंडल प्रमुख व नितेश त्यागी व अमन मुखीजा को सदस्यता मंडल सह प्रमुख, राजपुर मंडल में अजीत राठी को सदस्यता मंडल प्रमुख, प्रदीप नांदल व कर्ण सिंह को सदस्यता मंडल सह प्रमुख,पुरखास मंडल में अमित सरोहा को सदस्यता मंडल प्रमुख व रिंकू शर्मा को सदस्यता मंडल सह प्रमुख बनाया गया है।